दिल्ली से पटना आ रहे विमान से पक्षी टकराया, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं!

दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 सोमवार सुबह 8 बजे के आसपास बर्ड हिट की घटना का शिकार हो गई. पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले विमान के इंजन के पास एक पक्षी के टकराने की सूचना पायलट ने दी। विमान में कुल 164 यात्री सवार थे। यात्रियों की सांसें अटक गईं। हालांकि, विमान की लैंडिंग 7:43-7:44 बजे के आसपास हो गई. सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन कुछ समय के लिए यात्री घबरा गए थे।

दिल्ली लौटने वाले थे आरजेडी सांसद मनोज झा

आरजेडी सांसद मनोज झा को भी इसी फ्लाइट से दिल्ली वापस लौटना था। हादसे के बाद मनोज झा सहित अन्य यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। वह फ्लाइट AI 1852 करीब 79 मिनट की देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल को किया गया लागू

पक्षी के टकराने के बाद प्राधिकारियों ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया. बताया जाता है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 जब पटना एयरपोर्ट पर उतर रही थी, उसी दौरान विमान के इंजन के पास पक्षी से टक्कर हुई. पायलट ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल को लागू किया गया।

फायर सर्विस की टीम को भी किया गया तैनात

फायर सर्विस की टीम को भी मौके पर तैनात कर दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. विमान के सुरक्षित लैंड करने के बाद तकनीकी टीम ने इसकी जांच की। जांच में बर्ड स्ट्राइक की पुष्टि हुई, हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान के इंजन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. जरूरी तकनीकी जांच और प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को दोबारा दिल्ली लौटने की अनुमति दे दी गई।
  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से…

    Continue reading
    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए