रुपौली विधानसभा उपचुनाव में चौतरफा घिरी बीमा भारती

राम नरेश

पटना। पूर्णिया जिले के रूपौली उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में हैं।पति व बेटे के गिरफ्तारी वारंट और पार्टी के समर्थन की कमी के कारण उम्मीदवार के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। आरजेडी और जेडीयू उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा, साथ ही सीपीआई की भूमिका की अनुपस्थिति, एक भयंकर चुनावी लड़ाई के लिए मंच तैयार करती है।

पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजद की राह आसान नहीं है। राजद ने लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से हार चुकी बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है, जबकि एनडीए की ओर से जदयू ने कलाधर प्रसाद मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है। बिहार की एक मात्र रुपौली सीट पर हो रहे उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इस सीट पर 10 जुलाई को मतदान होना है।

बीमा भारती के जदयू छोड़कर राजद में जाने के कारण यह सीट खाली हो गई थी।पूर्णिया के भवानीपुर के चर्चित व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्या के मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे राजा कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है। वारंट जारी होने के साथ ही अवधेश मंडल और राजा कुमार की तलाश में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। इससे बीमा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

राजद के इस सीट से प्रत्याशी उतार देने से वामपंथी दल भी नाराज बताए जा रहे हैं।

पिछले चुनाव में यह सीट महागठबंधन के तहत भाकपा को मिली थी, लेकिन इस उपचुनाव में राजद ने अपना प्रत्याशी उतारा है। पिछले चुनाव में जदयू की बीमा भारती ने भाकपा के विकास चंद्र मंडल को 19 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। इस बीच, कहा जा रहा है कि इस उपचुनाव में पूर्णिया लोकसभा चुनाव से नव निर्वाचित सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। यादव पहले ही कह चुके हैं कि एक नया चेहरा रुपौली विधानसभा की जनता को मिलने जा रहा है। सांसद के इस बयान से भी राजद प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे