अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो
अफजलगढ़। कादराबाद कालागढ़ मार्ग पर स्थित गांव खुशहालपुर के समीप थ्री व्हीलर विक्रम व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी फरीद पुत्र फारूख अपनी छोटे बच्चों अर्शी,खुशी व आशु के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार की देर शाम छह बजे के करीब अफजलगढ़ से अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गांव खुशहालपुर के नजदीक पहुंची तो अफजलगढ़ की ओर से जा रहे थ्री व्हीलर विक्रम स्वामी राकेश शर्मा के थ्री व्हीलर विक्रम की चपेट में आकर बाइक सवार फरीद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल फरीद अहमद को राहगीरों की मदद से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।








