बिहार की शिक्षा व्यवस्था ‘आइसोलेशन’ में: अभिजीत राज

 मुजफ्फरपुर में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता

मुजफ्फरपुर। बिहार में 20 वर्षों से मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार और तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार होने के बावजूद नालंदा और विक्रमशिला जैसी ऐतिहासिक विरासत वाला बिहार राज्य आज भी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंच से अलग-थलग पड़ा है। यह बात झारखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के कॉर्डिनेटर अभिजीत राज ने बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित छात्र न्याय संवाद के तहत जातिगत न्याय, आरक्षण बैरिकेड्स और गठबंधन सरकार में मुफ्त शिक्षा जैसे मुद्दों को कांग्रेस पार्टी के आगामी घोषणापत्र में शामिल करने पर चर्चा की जाएगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे छाता चौक, दामुचौक रोड स्थित बिहारी बाय नेचर बैंक्वेट हॉल में शुरू होगा, जहां छत्तीसगढ़ के विधायक संदीप साहू छात्रों से संवाद करेंगे। इसके बाद अपराह्न 1 बजे कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, सिकंदरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्तचरण दास भी छात्रों से संवाद स्थापित करेंगे। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकेश त्रिपाठी, जिलाप्रवक्ता समीर कुमार, अब्दुल वारिस सद्दाम, मिथिलेश राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार