Site icon Thenews15.in

बिहार को मिलेगा नया आयाम, पूर्वी भारत बनेगा विकास का इंजन : पीएम मोदी

मोतिहारी/राजन द्विवेदी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक गांधी मैदान, मोतिहारी में आयोजित विराट जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “पूर्वी भारत को विकसित करना मेरा संकल्प है और इसकी शुरुआत बिहार से होती है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, वैसा ही मोतिहारी को भी बनाया जाएगा। पटना को पुणे की तर्ज पर औद्योगिक हब, गया को गुरुग्राम, जलपाईगुड़ी को सूरत, और सिंहभूम को बेंगलुरु की तरह विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। पर्यटन के क्षेत्र में भी बिहार को जयपुर जैसा आकर्षण केंद्र बनाया जाएगा।

 

₹7,200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लिए 7,200 करोड़ रुपये की 200 से अधिक योजनाओं का डिजिटल शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान चार नई ‘अमृत भारत ट्रेन’ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इनमें बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार, पाटलिपुत्र से, और दरभंगा से रवाना हुई ट्रेनों का शुभारंभ हुआ।

 

2005 से 2014 तक बिहार के साथ सौतेला व्यवहार : मोदी

 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, “जब 2005 में नीतीश जी की सरकार बनी तो केंद्र में यूपीए की सरकार ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया। लेकिन 2014 में जब हमारी सरकार आई, तब हमने बिहार के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।”

बजट 2024 में बिहार को विशेष प्राथमिकता : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2024 के बजट में बिहार के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाढ़ नियंत्रण और रोजगार के लिए पर्याप्त राशि दी है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि—

वृद्ध पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 प्रति माह की गई।

घर-घर बिजली पहुंचाई गई, गरीबों को मुफ्त बिजली दी जा रही है।

सड़कें, पुल-पुलियों का जाल बिछाया गया।

शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति लगातार सुधारी जा रही है।

नीतीश ने कहा, “हमने लालटेन युग को खत्म कर डिजिटल युग की शुरुआत की है।”

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति:

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, ललन सिंह, नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, राधामोहन सिंह, और अन्य एनडीए नेता, मंत्री, सांसद व विधायक उपस्थित रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने मंच संचालन किया और प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

📌 यह कार्यक्रम बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है, जहां उद्योग, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष बल दिया गया।

Exit mobile version