12 घंटे में तीन बार हिला बिहार

-सुबह से शाम तक लगे झटके
-पटना से पूर्णिया तक कांपी धरती

दीपक कुमार तिवारी।

नई दिल्ली/पटना। मंगलवार सुबह तिब्बत में आए जबरदस्त भूकंप ने नेपाल, भारत, भूटान और बांग्लादेश को हिला दिया। इस भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे से 91 किमी दूर तिब्बत में था। तिब्बत में भारी तबाही हुई, 90 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और 12 घंटे में तीन बार धरती कांपी। यूएसजीएस के अनुसार, लगभग 10.5 करोड़ लोगों ने इस भूकंप को महसूस किया।
जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके दक्षिण एशिया के कई हिस्सों में महसूस किए गए, जिनमें नेपाल, भारत, भूटान और बांग्लादेश शामिल हैं। भारत में भूकंप के झटके पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और बिहार में महसूस किए गए। बिहार में 12 घंटे के अंदर तीन बार धरती हिली। पहला झटका सुबह 6:35 बजे आया, जिसकी तीव्रता 7.1 थी। दूसरा झटका शाम 5:19 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.5 थी। तीसरा झटका शाम 5:25 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.1 थी।
बिहार में भूकंप के झटके पटना, मोतिहारी, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, जहानाबाद, किशनगंज, सुपौल और समस्तीपुर में महसूस किए गए। सुबह जब भूकंप आया, तो किशनगंज में ट्रेन को रोक दिया गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि बिहार में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
वहीं, नेपाल के लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके काफी तेज थे और लोग घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर लोग भूकंप के दौरान के वीडियो शेयर कर रहे हैं। तिब्बत में भूकंप से हुए नुकसान का पूरा आकलन अभी भी किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रभावित इलाकों में लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?