बिहार: आईपीएस काम्या मिश्रा के बाद शिवदीप लांडे का इस्तीफा

 रिजाइन के पीछे पीके इफेक्ट तो नहीं?

दीपक कुमार तिवारी 

ऐसा लग रहा है कि बिहार के कुछ सुपर कॉप अब अपने ‘फ्यूचर प्लान’ पर काम कर रहे हैं। आईपीएस काम्या मिश्रा के बाद आईपीएस शिवदीप वामनराव लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शिवदीप लांडे की हाल ही में पूर्णिया रेंज के आईजी बनाए गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुद अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। आईपीएस लांडे ने अपने 18 साल के कार्यकाल में बिहार की सेवा की है और अब नए क्षेत्रों में काम करने की इच्छा जताई है। आईपीएस काम्या मिश्रा के बाद आईपीएस शिवदीप लांडे के इस्तीफे की खबर ने हलचल मचा दी। इससे पहले आईपीएस काम्या मिश्रा ने भी इस्तीफा दिया था, जो अब तक स्वीकार नहीं हुआ है। इस स्थिति में पुलिस विभाग का रुख क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। मगर, किसी ने भी अपने फ्यूचर प्लान का अब तक खुलासा नहीं किया है। मगर, कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि 2 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को जॉइन कर सकते हैं।
शिवदीप लांडे ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (आईपीएस) से त्यागपत्र दिया है परन्तु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी।’
2006 बैच के आईपीएस शिवदीप लांडे मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवदीप ने स्कॉलरशिप की मदद से पढ़ाई की। बाद में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की और आईपीएस अधिकारी बने। वैसे तो शिवदीप लांडे बिहार कैडर के अधिकारी थे, लेकिन उन्होंने कुछ समय महाराष्ट्र में भी काम किया। जब वे बिहार में एसटीएफ के एसपी थे, तब उनका तबादला महाराष्ट्र कैडर में हो गया था। महाराष्ट्र में उन्होंने एटीएस में डीआईजी के पद तक काम किया। इसके बाद उनकी वापसी बिहार हुई।
वहीं, दरभंगा में ग्रामीण एसपी के पद पर तैनात आईपीएस काम्या मिश्रा को भी बिहार में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जाना जाता था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पास आउट काम्या मिश्रा ने 2019 में पहले ही अटेम्प्ट में यूपीएससी क्लीयर किया था। यूपीएससी में एग्जाम में उनको 172वां रैंक आया था। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली काम्या को बिहार कैडर एलॉट किया गया। काम्या के पति अवधेश दीक्षित आईआईटीयन हैं और बिहार कैडर के आईपीएस हैं। उनकी पोस्टिंग फिलहाल मुजफ्फरपुर में है और 2021 में दोनों की शादी उदयपुर में हुई थी।
आईपीएस शिवदीप लांडे और आईपीएस काम्या मिश्रा की बिहार में पहचान एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के तौर पर रही है। दोनों के इस्तीफे के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वे सामाजिक कार्यों में रूचि लेना चाहते हैं। भविष्य में शिव लांडे क्या करेंगे, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। शिवदीप से पहले दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने भी इस्तीफा दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली प्रशांत किशोर की पार्टी से हाल में इस्तीफा देने वाले अधिकारी जुड़ सकते हैं।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या