Bihar politics : आखिरकार जंगलराज वालों से हाथ मिला ही लिया पलटूराम ने : सुरेंन्द्र कुमार सिंह

आखिरकार पलटूराम ने जंगलराज वालों से हाथ मिला ही लिया है। यह बात दिल्ली भाजपा नेता सुरेंन्द्र सिंह कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार बनाने पर कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को अपन साथ लेकर एक और मौका दिया था पर नीतीश कुमार ने फिर से भाजपा को धोखा दिया है। उन्होंने जनादेश का अपमान किया है। नीतीश कुमार जब भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े तभी उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा का बड़ा दिया ही था कि ज्यादा सीटें होने के बावजूद भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। भाजपा नेता का कहना था कि नीतीश कुमार की यह हरकत बिहार को फिर से जंगलराज की ओर धकेल देगी। सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ही नीतीश कुमार को सबक दिखाएगी। २०२४ के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार का अपनी औकात का पता चल जाएगी। जब जनता उन्हें पटखनी देगी तब उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने भाजपा को धोखा देकर कितना बड़ा पाप किया है।

सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपने पथ से भटक गये हैं। भाजपा ने उन्हें सुशासन बाबू कहने का मौका दिया था पर लगता है कि उन्हें अपने को जंगलराज बाबू कहलवाना अब पसंद आ रहा है। जल्द ही नीतीश कुमार को लोग जंगलराज बाबू कहने लगेंगे। उन्होंने कहा कि अब बिहार में आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा। फिर से रंगदारी, मारकाट शुरू हो जाएगी। लोगों के मकानों का कब्जा होना शुरू हो जाएगा। बच्चों का अपहरण होने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो नाम के मुख्यमंत्री रहेंगे असली मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव रहेंगे। तेजस्वी सेना का राज बिहार पर होगा और जमकर लूटखसोट मचाई जाएगी।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी