Bihar Politics : रिमोट कंट्रोल से नीतीश सरकार चला रहे लालू प्रसाद : विजय कुमार 

देवाशीष कुमार 
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा- नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर खुद सरकार बनाएंगे राजद मुखिया

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रिमोट से सरकार चला रहे हैं। लालू नीतीश को रिमोट से कंट्रोल कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि जल्द पीएम का सपना दिखाकर नीतीश को सत्ता से बाहर करेंगे और बिहार में लालू जल्द खुद सरकार बनाएंगे।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। नीतीश कुमार द्वारा जनता राज कहे जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब स्वार्थ और अहंकार चरम पर पहुंचता है तब उनको जंगलराज भी जनता का राज नजर आने लगा है। लोग चित्कार रहे हैं। हत्या-लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे जनता राज कह रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि जिस बिहार की जनता ने आपकों चंद्रगुप्त के रूप में लाया था आप नकली चंद्रगुप्त निकले।

जिस बिहार की जनता ने आपकों चंद्रगुप्त के रूप में लाया था आप नकली चंद्रगुप्त निकले। बिहार को बहुत कलंकित कर दिए। अब तो आप सच से भी आंखे मूंद रहे हैं। कब तक इस तरह लोगों को बरगलाइएगा। जिस परिवारवाद की गोद में जाकर बैठे है उसके हाथ में सत्ता सौंप दीजिए। बीजेपी इस शासन को मिटाने का संकल्प ले चुका है। 2024 के पहले शासन बदल देंगे। लालू प्रसाद यादव बड़े भाई हैं और नीतीश कुमार छोटे भाई है। लालू के हाथ में पूरा रिमोट है वो जब चाहते हैं नीतीश को अलग कर देते है जब चाहते हैं अपने पास बुला लेते है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि नीतीश के भतीजे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ठीके कहा था कि नीतीश बड़े बेशर्म मुख्यमंत्री है। ये कुर्सी कुमार पलटू राम हर बात में पलट जाते है और इस तरह बिहार को शर्मसार कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि पूरा समाज उस अराजकता और जंगलराज के विरुद्ध लड़े थे कितने लोग बलिदान हो गये थे।

उस बलिदान का अपमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। आज भी हर रोज हत्या की घटनाएं हो रही है। पटना सिटी में डबल मर्डर हुआ। मसौढ़ी में सिपाही की हत्या कर दी गयी। सिपाही का परिवार बता रहा था कि दारू माफिया थाना प्रभारी से मिला हुआ है। जिस दारू माफिया का नाम आ रहा है वो जेडीयू नेता के संरक्षण में हैं। अल्पसंख्यक समाज से आते हैं।

उन्होंने बताया कि कल ही पाटलिपुत्रा में चाकू मार दिया गया है। सारे थाना प्रभारी बालू दारू में लगे रहते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेवारी आपकी थी गृह विभाग आपके पास है। हमने विधानसभा में जो चिंता जतायी थी वो आज साफ दिखाई पड़ रहा है। अपराधी और भष्ट्राचारियों की सरकार बनने से मनोबल बढ़ गया है। इस जंगल राज को आप जनता का राज कहकर क्या संदेश देना चाह रहे हैं। सचमुच आप थक चुके हैं सत्ता में बैठने लायक नहीं है। आप बिहार को बकस दीजिए।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!