महिला सशक्तिकरण पर बिहार पुलिस का ‘उड़ान’ कार्यक्रम

 नीतू चंद्रा ने किया जागरूक

पटना। दीपक कुमार तिवारी

बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान विषय पर संवादात्मक सत्र ‘उड़ान’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सैकड़ों महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पारसनाथ, अमित जैन, गृह विभाग की एडीजी/विशेष सचिव केएस अनुपम, विशेष शाखा की डीआईजी हरप्रीत कौर, पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि थीं बिहार की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा।

 

बच्चों की सही परवरिश से कम होगी अश्लीलता : डीजीपी विनय कुमार

मुख्य अतिथि डीजीपी विनय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बिहार सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007-08 में साइकिल योजना लागू होने के बाद स्कूलों में लड़कियों की उपस्थिति में बड़ा सुधार देखा गया था।

डीजीपी ने समाज में बढ़ रही अश्लीलता पर चिंता जताते हुए कहा कि महिलाओं को ऐसे भोजपुरी अश्लील गीतों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, जो समाज को गलत दिशा में ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अश्लीलता के कारण ही कई सामाजिक बुराइयां जन्म ले रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में हर जिले में महिला थाना संचालित है, जिससे महिलाएं निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा रही हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने और सही परवरिश पर जोर देने का आह्वान किया।

वल्गर सॉन्ग पर बैन की अपील : नीतू चंद्रा

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने महिला पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर महिला अपनी पहचान खुद बनाएं। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस को अपनी उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर साझा करना चाहिए ताकि महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को लोग जान सकें।

अश्लील भोजपुरी गानों पर नाराजगी जताते हुए नीतू चंद्रा ने कहा, “हमने अश्लील गानों पर पीआईएल (जनहित याचिका) दायर की है और डीजीपी ने इस पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया है। अबसे हम न तो ऐसे गाने सुनेंगे, न देखने देंगे और न ही इनका प्रचार करेंगे।”

महिलाओं को बनना होगा आर्थिक रूप से स्वतंत्र : डीआईजी हरप्रीत कौर

विशेष शाखा की डीआईजी हरप्रीत कौर ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, तो किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को स्वरक्षा के लिए तैयार करें और उन्हें गलत के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत दें।

महिला सुरक्षा में बिहार बना अग्रणी राज्य:

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमित जैन ने कहा कि बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का कार्य सराहनीय है। बिहार में पॉक्सो एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य अव्वल है।

गृह विभाग की एडीजी/विशेष सचिव केएस अनुपम ने कहा कि बिहार सरकार महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अपराध पर रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे का विस्तार किया जा रहा है, जिससे महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया जा सके।

महिला पुलिसकर्मियों ने किए सवाल:

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों ने बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा से सवाल-जवाब किए। इस दौरान उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका, पुलिस में महिलाओं के बढ़ते दायित्व और उनकी सुरक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधिकारियों और अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    • By TN15
    • June 13, 2026
     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

    • By TN15
    • June 13, 2026
    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

    यूपी में फर्जी ब्रिगेडियर हुआ गिरफ्तार, ले रखी थी स्टार लगी कार! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    यूपी में फर्जी ब्रिगेडियर हुआ गिरफ्तार, ले रखी थी स्टार लगी कार! 

    अपने दम पर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अपने दम पर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी 

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो

    • By TN15
    • June 13, 2026
    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो