बिहार पुलिस महिलाओं को 15 सितंबर से मुहैया कराएगी ‘सुरक्षित सफर सुविधा’

संपर्क में रहेगी कॉल 112 की टीम

 पटना। ‘फेस्टिव सीजन’ के शुरू होने से पहले ही बिहार पुलिस राज्य के महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल करने जा रही है। अब प्रदेश की महिलाएं अपने घर से बाहर कहीं भी, कभी भी पुलिस की मदद से सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं। अपनी यात्रा के दौरान महिलाएं सीधे 112 पर कॉल कर निःशुल्क सेवा प्राप्त कर सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगी। बताया जाता है कि बिहार देश का तीसरा राज्य होगा जो इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायेगा।
तकनीकी सेवाएं और वितंतु के अपर पुलिस महानिदेशक निर्मल कुमार आजाद ने बुधवार को बताया कि ‘सुरक्षित सफर’ सुविधा की शुरुआत पांच सितंबर से राज्य के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय एवं नालंदा में शुरू की जा रही है। 15 सितंबर से इस सेवा को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। बता दें कि बिहार पुलिस सप्ताह वर्ष 2024 में बिहार पुलिसकर्मियों ने पांच प्रण लिया थे, जिसके तहत महिला अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा निडर नारी का कांसेप्ट दिया गया था।
इसके तहत प्रदेश भर में महिलाओं के साथ अगर कोई भी व्यक्ति किसी तरह का दुर्व्यवहार या अपराध करता है तो ऐसी स्थिति में त्वरित कार्रवाई पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस मुख्यालय का दावा है कि सुरक्षित सफर सुविधा निडर नारी के कॉन्सेप्ट को पूर्ण रूप से लागू करने में अपनी अहम भूमिका निभायेगा। आजाद ने बताया कि बिहार में अब तक डायल 112 के माध्यम से आपातकालीन पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस जैसी सेवाएं मिलती आ रही हैं। अब तकनीकी एजेंसी के सहयोग से डायल 112 का विस्तार किया जा रहा है। डायल 112 सेवा में राज्य की महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर’ सुविधा को जोड़ा गया है।
बताया गया कि महिलाओं की पूरी यात्रा के दौरान पुलिस संपर्क में रहेगी और नियमित अंतराल पर सुरक्षा का जायजा भी लेगी। अगर महिलाएं अपनी यात्रा के दौरान किसी तरह की चिन्ता व्यक्त करती है या फिर डायल 112 टीम द्वारा की जा रही कॉल का तत्क्षण उत्तर नहीं दे पाती है, तो डायल 112 की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की सहायता से उन तक तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी। अपने गंतव्य स्थान पर सुरक्षित पहुंचने के बाद उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा ताकि उनके फीडबैक के आधार पर इस सुविधा को और बेहतर किया जा सके।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 11, 2026
    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    • By TN15
    • June 11, 2026
    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • June 11, 2026
    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा