Bihar news : नीतीश कुमार सिंह से नहीं संभल रहा है बिहार, एक षड्यंत्र के तहत रद्द कराया गया सासाराम में होने वाला गृहमंत्री का कार्यक्रम : सुरेन्द्र कुमार सिंह

रामनवमी पर उपद्रव होने तथा उसकी आड़ में सासाराम में सम्राट अशोक जयंती पर होने वाले गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को रद्द करने पर नीतीश सरकार पर बरसे दिल्ली बीजेपी नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह

दिल्ली बीजेपी नेता सुरेंद्र कुमार सिंह ने बिहार के सासाराम समेत दूसरे जिलों में में रामनवमी पर उपद्रव होने को नीतीश सरकार की विफलता करार दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। सुरेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि क्योंकि सासाराम में 2 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सम्राट अशोक की जयंती पर एक कार्यक्रम होना था। यही वजह रही कि नीतीश कुमार ने उपद्रव का हवाला देकर सासाराम में 144 धारा लगवा दी, जिससे कि अमित शाह जी का कार्यक्रम रद्द कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द होना बिहार सरकार का एक षड्यंत्र है। नीतीश कुमार कितना भी षड्यंत्र रच लें पर आगामी लोकसभा में बीजेपी जदयू और राजद गठबंधन को धूल चटा देगी। सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि बीजेपी बिहार में फिर से जंगलराज स्थापित नहीं होने देगी। नीतीश कुमार ऐसे नेता के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं, जिसने नौकरी देने के नाम पर गरीब लोगों की जमीन भी लिखवा ली। सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा  कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है।
दरअसल गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम रद्द हो गया है। स्थानीय घटना के चलते प्रशासन ने धारा 144 लगा रखी है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी है। अमित शाह अब केवल नवादा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय गृह अमित शाह को सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए रोहतास स्थित सासाराम जाना था। वहीं रविवार को दोपहर 2बजे  नवादा स्थित हिसुआ में उनकी रैली थी। इसके अलावा  पटना स्थित दिघा में SSB के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है। माना जा रहा है कि गृह मंत्री शनिवार देर रात पटना पहुंचेंगे। यहां से वह नवादा के लिए रवाना होंगे।
  • Related Posts

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

    Continue reading
    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद