Site icon Thenews15.in

Bihar News : नीतीश कुमार गांजा पीकर विधानसभा आते हैं, चांदी की चिलम रखते हैं : भागीरथी देवी

बिहार में भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन करने के फैसले को भाजपा नेताओं से धोखाबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि इसका करा जवाब दिया जाएगा। भाजपा नेता और पश्चिमी चंपारण के रामनगर से विधायक भागीरथी देवी ने नीतीश कुमा पर नशेड़ी और गंजेड़ी होने का आरोप लगाया है। रामनगर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि वे गांजा पीकर विधानसभा आते हैं और उनके पास चांदी की चिलम है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि नीतीश कुमार पुरुष होकर भी महिलाओं की तरह हरकतें करते हैं। वे यहां की बात वहां और वहां की बात यहां करने में माहिर हैं।
पदमश्री से सम्मानित और लगातार पांचवीं बार विधायक चुनी गईं भागीरीथी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार जनता में अपना विश्वास खो चुके हंै। उन्होंने आरोप लगाया कि वह विधानसभा कार्यवाही के दौरान कई बार बीच में सदन से गायब हो जाते हैं। इस दरम्यान वह अपने कार्यालय में गांजा पीते हैं। उनके हाथ में चिलम और आंख में धुंआ है। वे चांदी की चिलम रखते हैं और इसे से गांजा पीते हंै। धरन-प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Exit mobile version