Bihar News : सुर्खियों में बिहार का मुजफ्फरपुर जिला, अब मंत्री राम सूरत राय ने कहा यदि जिंदा हो तो मोदी की वजह से

मुजफ्फरपुर को ऐसे ही बिहार की राजनीतिक राजधानी नहीं कहा जाता है। यह क्षेत्र हमेशा सुर्खियों में रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उड्डयनमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरुद्ध कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है तो दूसरी ओर इसी जिले में बना बिहार के मंत्री और भाजपा नेता राम सूरत राय का प्रधानमंत्री के पक्ष में बोला गया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राम सूरत राय कोविड-19 वैश्विक महामारी के निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते नजर आ रहे हैं। सोशल वीडियो पर वायरल हो रही इस वीडियो में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि आज अगर आप सभी जिंदा हैं तो केंद्र मोदी की वजह से हैं।

राम सूरत राय का कहना है कि देश में विकास हो रहा है। लोगों की और आकांक्षाएं हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। सरकार एक व्यवस्था के तहत चलती है। जानमाल और आपदा की व्यवस्था करने के बाद जो राशि बचती है, उससे विकास कार्य किया जाता है पिछले दो साल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अर्थव्यवस्था बिगड़ी है। पाकिस्तान और अन्य जगहों पर कोविड द्वारा की गई तबाही को देखें। हम लोग प्रधानमंत्री द्वारा टीके लगवाए जाने और अर्थव्यवस्था को संभालने के कारण बच गये। मंत्री हाल के दिनों में इस तरह की कई टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इससे पूर्व राम सूरत राय ने केंद्र की सशस्त्र बल में भर्ती की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे लोगों को कथित तौर पर आतंकी करार दे दिया था। मंत्री ने गत महीने 100 से अधिक अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीटो के खिलाफ अपने आक्रोश के कारण भी सुर्खियां बटोरी थीं।

 

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi