बिहार राजग में ‘खींचतान’, राजद में बढ़ी सक्रियता

द न्यूज़ 15
पटना। बिहार में सत्ताधारी गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच मचे घमासान के बीच राज्य के सबसे बड़े दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सक्रियता बढ़ गई है। राजद के नेता अब राजग घटक दलों से मिल रहे है, जिसको लेकर राज्य में नए सियासत समीकरण बनने के आसार के कयास लगाए जाने लगे हैं।

बिहार में राजग में शामिल जदयू और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) उत्तर प्रदेश में चुनाव लडने की घोषणा कर दी है। वीआईपी ने तो कई सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा से इनके रिश्ते में तनाव देखा जा रहा है।

सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने का मामला हो, या राज्य की शराबबंदी कानून के कार्यान्वयन का मुद्दा हो, भाजपा और जदयू के नेता अपने-अपने क्षेत्र में रहकर बयानों के जरिए एक दूसरे की ताकत की जोर आजमाइश कर रहे है।

इस बीच, जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल पर ही एक विवादित बयान दे कर घमासान को और बढ़ा दिया। भाजपा अब पूर्व विधायक पर कारवाई की मांग कर रही है।

इधर, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी राजद नेता लालू प्रसाद की नीतियों का समर्थन करते हुए तेजस्वी यादव को छोटा बताकर अपने नए भविष्य के संकेत दे दिए। सहनी ने तो इस बीच गठबंधन से अलग होने की धमकी तक दे दी। हालांकि भाजपा ने बिना दबाव के सहनी की धमकी को ‘गीदड़ भभकी’ तक बता रही है ।

 

Related Posts

मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से…

Continue reading
‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

सीजेपी आंदोलन के दौरान दिल्ली में युवाओं पर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

  • By TN15
  • August 8, 2026
गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

  • By TN15
  • August 8, 2026
जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

  • By TN15
  • August 8, 2026
कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

  • By TN15
  • August 7, 2026
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

  • By TN15
  • August 7, 2026
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

  • By TN15
  • August 7, 2026
पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?