बिहार: पुरुष टीचर हुआ प्रेग्नेंट!

 मास्टर साहब को मिल गया मैटरनिटी लीव

 पटना। बिहार के हाजीपुर में शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को गर्भवती मानकर मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) दे दिया। ये घटना महुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती में हुई। बीपीएससी से चयनित शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर गलती से गर्भवती दिखाया गया और उन्हें मातृत्व अवकाश स्वीकृत कर दिया गया। इससे विभाग की किरकिरी हो रही है और शिक्षकों में हंसी-ठिठोली का माहौल है। इसी तरह का एक मामला जमुई में भी देखने को मिला।
हाजीपुर के एक स्कूल में शिक्षा विभाग की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां एक पुरुष शिक्षक को गर्भवती बताकर मातृत्व अवकाश दे दिया गया। यह मामला महुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती का है। बीपीएससी टीचर जितेंद्र कुमार सिंह को विभाग ने गलती से गर्भवती घोषित कर दिया। विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ई-शिक्षा कोष पर यह गलती हुई। इस पोर्टल पर जितेंद्र कुमार सिंह का नाम मातृत्व अवकाश पर दिखाया गया है।
मातृत्व अवकाश केवल महिला शिक्षकों के लिए होता है, जो गर्भवती हों और बच्चे को जन्म देने वाली हों। लेकिन यहां एक पुरुष शिक्षक को यह अवकाश दे दिया गया, जो बिल्कुल अजीब है। इस गलती के कारण शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी हो रही है। साथ ही, शिक्षकों के बीच यह हंसी-ठिठोली का विषय बन गया है।
इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती मानी है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके का हुआ है। पुरुष टीचर को इस तरीके की छुट्टी नहीं दी जाती। इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा। यह स्पष्ट है कि पोर्टल पर किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह गलती हुई होगी। जिस तरह से एक पुरुष शिक्षक को महिलाओं को मिलने वाली छुट्टी दे दी गई, उससे शिक्षकों में नाराजगी भी है। साथ ही, यह उनके लिए मजाक का विषय भी बन गया है।
सोनो प्रखंड के सरकारी स्कूल का एक शिक्षक बीमार होने पर मेडिकल लीव मांगा था, छुट्टी मिली भी, लेकिन जब ई शिक्षा कोष पोर्टल का रिपोर्ट आयी, तब उस रिपोर्ट में उस पुरुष शिक्षक के मेडिकल लीव के जगह पर मैटरनिटी लीव दर्शाया हुआ है. शिक्षक का यह ई शिक्षा कोष पोर्टल का रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा जोरों पर हो रही है कि एक पुरुष शिक्षक को भला कैसे मैटरनिटी लीव मिली.
इसी तरह का एक मामला जमुई में भी देखने को मिला। सोनो प्रखंड के एक शिक्षक मोहम्मद जहीर को मेडिकल छुट्टी की जगह मैटरनिटी लीव दिखाकर ई-शिक्षा कोष पोर्टल ने गजब कर दिया है। यह मामला 18 नवंबर से 28 नवंबर के बीच का है। जहीर ने बीमारी के चलते छुट्टी मांगी थी, जिसे मंजूर भी किया गया। लेकिन पोर्टल पर गलती से मैटरनिटी लीव दर्ज हो गई। इस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर एक पुरुष शिक्षक को मैटरनिटी लीव कैसे मिल सकती है?
मोहम्मद जहीर सोनो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोढरी में शिक्षक हैं। 18 नवंबर से 27 नवंबर तक बीमार होने के कारण उन्होंने स्कूल के प्रभारी को मेडिकल लीव का आवेदन दिया था। प्रभारी ने आवेदन को आगे बढ़ाते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भेजा। छुट्टी मंजूर भी हो गई। लेकिन जब ई-शिक्षा कोष पोर्टल की रिपोर्ट आई, तो उसमें 18 से 28 नवंबर तक जहीर की छुट्टी मैटरनिटी लीव के तौर पर दर्ज थी। ई-शिक्षा कोष पोर्टल, शिक्षकों की हाजिरी और वेतन से जुड़ी जानकारी रखने वाला एक ऑनलाइन सिस्टम है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार