बिहार : वर्दी मिलते ही पति ने की बेवफाई

 कर ली दूसरी शादी

 थाने पहुंची पत्नी ने सुनाई पति की कारस्तानी

दीपक कुमार तिवारी 

पटना/भागलपुर। बिहार के भागलपुर में पुलिस की वर्दी मिलते ही पति का अंदाज बदल गया. जिसके साथ सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ निभाने का वायदा किया वह उसकी जान के पीछे पड़ गया है।आरोप है कि पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है।पीड़िता ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पति पर दहेज उत्पीड़न और घर से निकालने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके आरोपी पति ने दूसरी शादी भी कर ली है।

जब उसने इस बात को लेकर पति से नाराजगी जताई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।मामला जिले के बाकरपुर थाना का है. पीड़िता सोनम कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 11 मई 2022 में बाकरपुर थाना क्षेत्र के रंजीत कुमार से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। करीब 2 महीने बाद रंजीत की बिहार पुलिस होमगार्ड में नौकरी लग गई।

सोनम का आरोप है कि नौकरी लगते ही रंजीत का व्यवहार बदल गया। वह उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। आरोप है कि दहेज न देने पर घर से निकाल देने व जान से मारने की धमकी देने लगा।सोनम का कहना है कि उसने रंजीत को और उसके घर वालों को डेढ़ लाख रुपये अपने पिता से लाकर दिए। आरोप है कि रंजीत का दहेज के रूप में पैसे मांगने का सिलसिला नही थमा।

वह उससे पैसों की डिमांड लगातार करने लगा। 2 महीने बीत जाने के बाद फिर एक बार रंजीत ने सोनम को 5 लाख रुपये अपने पिता से मांगने को कहा। सोनम ने जब अपने पिता को यह बताया तो उन्होंने पैसा देने से इनकार कर दिया।सोनम का आरोप है कि जब पैसा नहीं मिला तो रंजीत ने उस पर केरोसिन तेल छिड़क कर जान से मारने का प्रयास किया।

वह वहां से जान बचाकर भाग निकली और अपने ननिहाल पहुंच गई। जिसके बाद थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। सोनम का कहना है कि अभी तक प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सोनम ने बताया कि उसके पति रंजीत ने दूसरी शादी प्रियंका नाम की लड़की से कर ली है। जिस पर ऐतराज जताया तो रंजीत उसको जान से मारने की धमकी देता है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार