बिहार : सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की जगह गार्ड करता है इलाज

 मुजफ्फरपुर का वीडियो हुआ वायरल

 पटना/मुजफ्फरपुर। बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा सरकार आए दिन करती है। लेकिन कभी मरीज का इलाज सफाई कर्मी करते नजर आते है तो कभी सुरक्षा कर्मी। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का जहां सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और नर्स के रहते गार्ड मरीज की ट्रेसिंग करते नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल पीएचसी का गार्ड सड़क दुर्घटना में घायल अधिवक्ता का इलाज करते नजर आ रहा है वही इस वीडियो के सामने आने की बाद एक बार फिर हाइटेक हेल्थ सिस्टम की पोल खुल गई है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि सड़क दुर्घटना में घायल एक अधिवक्ता मुसहरी थाना क्षेत्र के विंदा निवासी सुशील कुमार अपना ईलाज कराने मुसहरी पीएचसी में पहुंचते है जहा पीएचसी के गार्ड द्वारा उनका इलाज़ किया जा रहा है। जिसका वीडियो वहां खड़े किसी व्यक्ति ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूत्रों की माने तो वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी पीएचसी का बताया जा रहा है। एक तरफ सरकार स्वास्थ्य विभाग को हाईटेक बनाने की बात करती है तो वही दूसरी तरफ हाईटेक स्वास्थ्य विभाग की जो तस्वीर सामने आई है। उसमें मरीज के इलाज के लिए यदि डॉक्टर नहीं है तो गार्ड भी इलाज कर सकता हैं। वायरल वीडियो 20 अक्टूबर की बताई जा रही है अब देखना होगा कि स्वास्थ्य महकमा में इस तरह का अजीबोगरीब कारनामा पर क्या कुछ बयान आता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि अब डॉक्टर और नर्स की जरूरत नहीं निजी सुरक्षा गार्ड के भरोसे ही सरकारी अस्पताल बिहार में चल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह का कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?