बिहार: स्क्रैप निष्पादन के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेलवे ने प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धि

हाजीपुर, पूर्व मध्य रेलवे ने स्क्रैप निपटाने (बिक्री) के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2021-22 के नवंबर माह तक (अप्रैल, 2021 से नवंबर, 2021) स्क्रैप बिक्री से 154 . 03 करोड रुपये की आय प्राप्त की है। रेलवे बोर्ड द्वारा पूर्व मध्य रेल को वर्ष 2021-22 में स्क्रैप बिक्री से 240 करोड़ रूपए का लक्ष्य दिया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे को वर्ष 2021-22 के लिए निर्धारित लक्ष्य 240 करोड़ रुपए की तुलना में तीन दिसंबर तक स्क्रैप बिक्री से 158 . 14 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जो इस तिथि तक के लिए निर्धारित लक्ष्य 149 . 93 करोड़ रुपए की तुलना में 5.47 प्रतिशत अधिक है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से पूर्व मध्य रेल का भारतीय रेल के क्षेत्रीय रेलों में स्क्रैप बिक्री से प्राप्त आय के मामले में हमेशा अग्रणी स्थान पर रहा है।

कुमार ने बताया कि वर्ष 2019-20 में रेलवे बोर्ड द्वारा पूर्व मध्य रेल को स्क्रैप बिक्री से प्राप्त आय के दिए गये लक्ष्य 220 करोड़ रुपए की तुलना में 228 . 40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया।

इसी तरह वर्ष 2020-21 में रेलवे बोर्ड द्वारा पूर्व मध्य रेल को स्क्रैप बिक्री से प्राप्त आय के दिये गये लक्ष्य 230 करोड़ रुपए की तुलना में 307.03 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया जो दिये गये लक्ष्य से 33.47 प्रतिशत ज्यादा था ।

Related Posts

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे…

Continue reading
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
  • TN15TN15
  • August 7, 2026

बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

  • By TN15
  • August 7, 2026
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

  • By TN15
  • August 7, 2026
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

  • By TN15
  • August 7, 2026
पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • August 7, 2026
मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

  • By TN15
  • August 7, 2026
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

  • By TN15
  • August 7, 2026
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!