बिहार विधानसभा सत्र: नीतीश-लालू पर बयानबाजी, तेजस्वी का पलटवार

पटना।दीपक कुमार तिवारी  

बिहार विधानमंडल का सत्र जारी है, और इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लालू यादव को लेकर दिए गए बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने करारा जवाब दिया है।

तेजस्वी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि उन्होंने मेरे पिताजी को सीएम बनाया, तो फिर उन्होंने तो ब्रह्मांड भी बनाया होगा! उन्हें याद रखना चाहिए कि लालू यादव पहले ही दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके थे।”

तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी आज भी तीसरे नंबर की पार्टी है। “वे लालू जी को छोड़ दें, हमने उन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनाया है। लालू जी ने तो कई लोगों को प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन अब सिस्टम और सरकार पूरी तरह बेकार हो चुकी है। रिटायर्ड अधिकारियों के साथ टायर्ड मुख्यमंत्री हैं, तो जनता क्या उम्मीद करे?”

श्रवण कुमार का जवाब: ‘नीतीश जी अडिग, लोग आते-जाते रहते हैं’

तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार की सच्चाई जनता जानती है। उन्होंने कहा, “नीतीश जी ने ही लालू यादव को नेता विरोधी दल और मुख्यमंत्री बनाया था, यह बात पूरा देश जानता है।”

श्रवण कुमार ने तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर तेजस्वी कहते हैं कि उन्होंने नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाया, तो यह भी सच है कि नीतीश जी ने उन्हें दो बार उपमुख्यमंत्री बनाया। नीतीश कुमार जहां थे, वहीं खड़े हैं। लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन वे कील की तरह जमे हुए हैं।”

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!