बिहार विधानसभा उपचुनाव : महागठबंधन के उम्मीदवारों की हुई घोषणा

 तीन सीटों पर राजद प्रत्याशी

पटना। बिहार के चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव मतदान होना है। बिहार के तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। 25 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तिथि है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में उपचुनाव के लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो गई है।
दरअसल, रविवार(20 अक्टूबर) को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह औऱ वीआई के नेताओं की मौजूदगी में महागठबंधन के प्रत्याशियों का ऐलान हो गया है। जानकारी अनुसार रामगढ़ विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे तो वहीं बेलागंज से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार चुनाव लड़ेंगे।
इमामगंज से राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी चुनावी मैदान में उतरेंगे तो वहीं तरारी से सीपीआई एमएल राजू यादव चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजद ने आज प्रेस कॉफ्रेंस कर इन नामों की घोषणा की है। बता दें कि 13 नवंबर को इन चार सीटों पर मतदान होना है। वहीं 23 नवंबर को घोषित होगा।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई