चरखी दादरी मॉब लिंचिंग मामले में बड़ा खुलासा, जांच रिपोर्ट में नहीं मिला गोवंश का मांस

चरखी-दादरी के कस्बा बाढड़ा में बीते 27 अगस्त को हुए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में लैब की रिपोर्ट आ गई है और इसमें गोवंश का मांस नहीं मिला। हंसावास खुर्द की झुग्गियों से नमूने लिए गए थे और जांच के लिए फरीदाबाद के सरकारी लैब में भेजा गया था।

डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। बता दें कि गोवंश का मांस पकाने के शक में 27 अगस्त को बाढड़ा में शब्बीर खान नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी।

हंसावास खुर्द के समीप बनी प्रवासी श्रमिकों की झुग्गियों के बर्तनों से बरामद मांस के नमूने लेने के लिए भी एक टीम पहुंची थी। तत्कालीन थाना प्रभारी जयबीर की मौजूदगी में मांस के नमूने लेकर जांच के लिए फरीदाबाद लैब में भेजा गया था। बाढड़ा डीएसपी भारत भुषण ने बताया कि अब तक पुलिस द्वारा 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

  • Related Posts

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading
    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक