होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली से बिहार-यूपी के लिए चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली/पटना। होली के मौके पर दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 12 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें बिहार के पटना, राजगीर, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और सहरसा समेत कई शहरों के लिए चलाई जाएंगी।

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल (02436-02435) 08 से 20 मार्च तक (सोमवार को छोड़कर) संचालित होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 08:30 बजे खुलकर रात 10:30 बजे पटना पहुंचेगी और वापसी में 09 से 21 मार्च तक (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 05:30 बजे पटना से चलकर रात 8:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसके अलावा नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (04062-04061) 07 से 17 मार्च तक प्रतिदिन रात 11:55 बजे दिल्ली से खुलकर अगले दिन शाम 4:40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 7 से 18 मार्च तक शाम 5:50 बजे पटना से चलकर अगले दिन सुबह 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

अन्य प्रमुख स्पेशल ट्रेनें:

आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (04070-04069) 7, 11, 14 और 18 मार्च को आनंद विहार से रात 12:20 बजे खुलकर शाम 7:50 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 11:30 बजे राजगीर से चलकर अगले दिन शाम 7 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल (04068-04067) 9, 12, 16 और 19 मार्च को दोपहर 2 बजे नई दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे पटना और फिर दोपहर 1:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 10, 13, 17 और 20 मार्च को दोपहर 2:30 बजे भागलपुर से खुलकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर स्टेशन पहुंचकर यात्रा करें और अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा