पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच आज अलायंस का ऐलान होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि राज्य की 117 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी 45 सीटों पर इलेक्शन लड़ सकती है।
साल 2007 और साल 2012 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन ने पंजाब में सरकार बनाई थी। दोनों दल साल 2019 तक भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए का हिस्सा रहे, लेकिन साल 2020 में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर रिश्तों में दरार आ गई। अकाली दल ने एनडीए से अलग होने का फैसला किया और हरसिमरत कौर बादल ने विरोध में केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
2022 के नतीजों से समझ सकते हैं अलायंस की अहमियत
उसका वोट शेयर 18.3 प्रतिशत रहा था. बीजेपी ने 73 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे केवल 2 सीटों पर जीत मिली और वोट शेयर 6.6 प्रतिशत रहा। अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में भी 2 सीटें गई थीं और उनका संयुक्त वोट शेयर करीब 4.7 प्रतिशत था. अब 2027 के चुनाव से पहले बीजेपी और अकाली दल के दोबारा साथ आने से पंजाब में राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा है।इससे पहले जब भी बीजेपी और शिअद के बीच अलायंस की खबरें आईं, तब-तब आम आदमी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए और दावा किया कि ये दोनों दल कमजोर हो चुके हैं, इसलिए साथ आना चाह रहे हैं।

