BSP के इतिहास में पहली बार बड़ा बदलाव, आकाश आनंद का अहम एलान

2024 लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने बड़ा एलान किया है। आकाश आनंद ने BSP से जुड़ने के लिए एक नंबर जारी किया. आकाश ने कहा है कि ना रुके हैं, ना रुकेंग अधिकारों की लड़ाई के लिए लड़ते रहेंगे। समाज में बदलाव के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हम फिर से संगठित होंगे। चूंकि वे बसपा सुप्रीमो मायावती के घोषित उत्तराधिकारी हैं तो यही टीम पार्टी के लिए भी काम करेगी। आकाश आनंद की अगुवाई में लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी नई शक्ल लेती दिख रही है।

बसपा ने आकाश आनंद से जुड़ने के लिए 9911278181 फोन नंबर जारी किया है। एक पोस्टर पर लिखा है- मुझसे जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल करें। मेरे साथ चलें बीएसपी से जुड़ें। इस सदंर्भ में आकाश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा- ना रुके हैं, ना रुकेंगे, सत्ता की ‘गुरु किल्ली’ लेकर रहेंगे। अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए, सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष के लिए, देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हमें संगठित होना होगा, और ये आपसे शुरू होगा। इस मिशन से जुड़ने के लिए 9911278181 पर एक मिस्ड कॉल दीजिए और सीधे मुझसे जुड़िये।

आपको बता दें मायावती के जन्मदिन पर 15 जनवरी को पार्टी का ऐप भी लॉन्च करने जा रही है। इस ऐप के जरिए युवाओं से जुड़ने की कोशिश होगी। यह ऐप पीएम नरेंद्र मोदी के नमो ऐप के तर्ज पर बना है। इसमें बसपा से संवाद करने और फीडबैक जैसे ऑप्शन्स भी हैं। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। तब से वो बीएसपी को एक बार फिर से मजबूत करने में जुट गए हैं। आकाश लगातार सियासी बयान जारी कर रहे हैं। आकाश मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश बसपा की राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। वह इस समय पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर हैं।

आकाश को 2019 में बीएसपी का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया था जब मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद पार्टी संगठन में फेरबदल किए थे। हाल के वर्षों में आकाश ने पार्टी के भीतर अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं और चुनावों में प्रमुख भूमिका निभाई है। वह राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे चुनावी राज्यों में पार्टी की कमान संभाल रहे थे।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार