लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले MP में BJP को बड़ा झटका, इस सांसद ने छोड़ी पार्टी

Ajay Pratap Singh Resigns: मध्य प्रदेश बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अजय प्रताप ने पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है   

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने शनिवार (16 मार्च) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सिंह लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं. अजय प्रताप सिंह अब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

अजय प्रताप​ सिंह सीधी लोकसभा सीट से बीजेपी से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन बीजेपी ने सीधी लोकसभा सीट से डॉ राजेश मिश्रा को टिकट दिया है। अजय सिंह 2018 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। ,

क्या बोले अजय सिंह?

टिकट नहीं मिलने से नाराज राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा है।

सीधी से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

अजय प्रताप सिंह अब सीधी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। अजय प्रताप सिंह का इस्तीफा बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस्तीफा देने के बाद अजय सिंह ने कहा, ”राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है, धन अर्जन का माध्यम नहीं, लेकिन अब परिस्थितियां ऐसी बन गई है कि मेरा बीजेपी में रुकना ठीक नहीं है। इसलिए मैं अब पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं.”.

आरएसएस से जुड़े रहे अजय प्रताप सिंह ने कहा, ”मैं जातिगत राजनीति में विश्वास नहीं करता हूं, लेकिन लोकतंत्र में सभी जातियों की भागीदारी हो. मैं इसपर विश्वास रखता हूं. सभी दलों को भी इसका पूरा ख्याल रखना चाहिए.” उनसे पूछा गया कि आखिर वो किस बात से नाराज हैं तो उन्होंने कहा कि बहुत विषय हैं। बातें लंबे समय से चल रहे है। प्रश्नों के उत्तर नहीं मिल रहे हैं।

  • Related Posts

    अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को बनाएंगे CM? कुछ ऐसा बोल गए सपा चीफ
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    सपा चीफ अखिलेश यादव ने PDA का एक…

    Continue reading
     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!