बदायूं में बड़ा हादसा : खराब खड़ी रोडवेज में पीछे से घुसी कार, तीन की मौत

द न्यूज 15  

बदायूं । यूपी के बदायूं में होली से पहले बड़ा हादसा हो गया। बदायूं-मेरठ हाईवे पर टैंपो को बचाने के चक्कर में एक कार खराब खड़ी रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी। कार में चालक समेत आठ लोग सवार थे। हादसे की खबर पाते ही आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी को कार से किसी तरह बाहर निकाला गया, जिसमें से तीन लोगों मौके पर ही मौत हो गई। बाकी पांच लोग गंभीर घायल थे, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

होली पर त्योहार करने दिल्ली से ईकार कार में सवार होकर आठ लोग घर की तरफ जा रहे थे। बताते हैं कि बदायूं-मेरठ हाईवे पर मुजरिया में मटकुली गांव के पास सड़क किनारे एक खराब रोडवेज की बस खड़ी हुई थी। इसी बीच एक टैम्पो सवारों से भरा निकला। टैम्पो को ईको कार ओवरटेक करने लगी। इसी बीच सवारियों से भरा टेम्पो कार के सामने आ गया। टेम्पो को बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे खड़ी खराब रोडवेज की बस के पीछे जा घुसी।

बस में कार की टक्कर लगते ही कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी कार सवारों को कार से बाहर निकाला, जिसमें से मौके पर ही तीन की मौत हो गई। जबकि घायल पांच अन्य को अस्पताल में भेजा गया है। मरने वाले दो लोग हजरतपुर के जमालपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी है।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया