चित्रा आगल गांव में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने की आदिवासियों से बातचीत
ललितपुर। जनपद ललितपुर के चित्रा आगल गांव में भारतीय सोशलिस्ट मंच की सद्भावना यात्रा के अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने आदिवासी समाज के लोगों से बातचीत की। कार्यक्रम राष्ट्रीय महासचिव रामलखन गुर्जर ने किया था। बातचीत में सामने आया कि यह लोग अत्यंत अभाव और तंगहाली में जीवन जीने को मजबूर हैं। विकास और समाज की मुख्यधारा से कोसों दूर बसे इस गांव में जनसुधाओं का घोर अभाव है।

इस अवसर पर देवेंद्र अवाना ने कहा कि सोशल मीडिया, टीवी और महानगरों में जो “चमकता भारत” हम रोज देखते हैं। चित्रा आगल गांव उसकी बिल्कुल उलट तस्वीर पेश करता है। लगता है जैसे यह दो अलग-अलग दुनिया हो। यहां आदिवासी परिवार सीधेपन और संघर्ष के साथ जी रहे हैं। अभाव इतना है कि बुनियादी सुविधाएं भी सपना लगती हैं। यात्रा के दौरान आदिवासी समाज से संवाद कर अपनापन लगा। अभाव, उपेक्षा और अनजानगी दुनियां में जी रहें लोगों को अपने जनप्रतिनिधियों के नाम तक नहीं पता। यह वही भारत है जिसे हम टीवी पर कभी नहीं दे पाते है। सदभावना यात्रा में कार्यक्रम में संयोजक महासचिव डॉ. रामलखन गुर्जर देवेन्द्र सिंह अवाना के अलावा धर्मेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, अभिषेक, ग्यासी,नाथू, प्रेमदास, सिंगराम, हरगु आदिश जैन, हनुमान सहरिया आदि साथी मौजूद रहे।

