नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच ने नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से मंच के प्रदेश कार्यालय तक संविधान सम्मान यात्रा निकाली। भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यकर्ता मोरना गांव के बारातघर पर एकत्रित हुए। यहां से सिटी सेंटर पहुंचकर यात्रा शुरू की गई। यात्रा में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति नारे लगाते हुए कार्यकर्ता विभिन्न सेक्टरों से होते हुए मंच के प्रदेश कार्यालय सेक्टर 11 शिव मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर संविधान की ताकत और खूबी पर प्रकाश डाला गया। भारतीय सोशलिस्ट मंच की गतिविधियों, मिशन और एजेंडे पर बताया। इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार गीतांजलि शर्मा, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, प्रदेश सचिव मोहम्मद यामीन, युवा नेता गौरव मुखिया सफील सैफी, रोशन चौधरी, उस्मान भड़ाना, प्रेम, हैप्पी, रिंकू, बबलू, मुनीर, अभिषेक बसोया,दीपक, बाबा प्रभात, हेमचंद, प्रियांशु, इंतजार,शब्बीर, दिलदार,अकील, आदि मौजूद रहे।








