भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई मिसाइल मैन की जयंती 

द न्यूज 15 ब्यूरो

नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सेक्टर 11 स्थित प्रदेश कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई। इस अवसर पर डॉ. अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देश और समाज के उत्थान में उनके संघर्ष को याद किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने कहा कहा कि डॉ.  अब्दुल कलाम ने पूरी जिंदगी देश और समाज को समर्पित कर दी। आज हम परमाणु शक्ति हैं तो डॉ. अब्दुल कलाम की वजह से हैं। आज के युवाओं को डॉ. अब्दुल कलाम के संघर्ष से सीख लेनी चाहिए। जिस तरह से अभाव में रहते हुए डा. कलाम ने बुलंदी छुई, उससे हमें यह सीख मिलती है कि यदि हमारे हौसले बुलंद हों तो कोई परेशानी हमारा रास्ता नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रहते हुए डॉ. कलाम ने राष्ट्रपति भवन में फिजूल के खर्चे पर भी अंकुश लगा दिया था। तब उन्होंने कहा था कि मुझे तो रहने के लिए एक कमरा ही बहुत है। डॉ.कलाम का जीवन कितना सादगीपूर्ण और ईमानदारी से परिपूर्ण रहा, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब उनका देहांत हुआ तो उनके पास कुछ कपड़े और किताबें ही मिली। इस मौके पर  प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, देवेन्द्र सिंह अवाना,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर, विक्की तंवर, उस्मान भड़ाना,
रामेश्वर,शकील,नदीम,पप्पू, नीले आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत ,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?