स्मार्ट मीटर के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का बिजली दफ्तर पर धरना प्रदर्शन

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

नजीबाबाद के रायपुर रोड स्थित विद्युत कार्यालय पर मंगलवार क (भाकियू) प्रधान की अगुवाई में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता मोहम्मद फैयाज ने की जबकि संचालन नरेंद्र सिंह ने किया।भाकियू कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि किसी भी हालत में स्मार्ट मीटर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं पर भारी-भरकम बिजली बिलों का बोझ डाला जा रहा है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं।यूनियन नेताओं ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की जनता से अपील की कि कोई भी अपने घरों पर स्मार्ट मीटर न लगने दे और आंदोलन को मज़बूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल हो।धरना-प्रदर्शन में मंडल प्रभारी दलबीर चौधरी मंडल मीडिया प्रभारी रामोद कुमार तहसील अध्यक्ष नीरज चौधरी महबूब अली चौधरी भूदेव सिंह शकील अहमद मोहम्मद रहीसुद्दीन शमशाद हुसैन गुर्जर नगर अध्यक्ष मोहम्मद फैसल, मोहम्मद आमिल, अजीत प्रताप, शकील अहमद, मोहम्मद फहीम, रईस अहमद, श्रीमती भारती, मोहम्मद शहजाद, मेहताब, राजू सिद्दीकी, गुल मोहम्मद, बेगराज श्रीमती रजिया सुल्तान, अफसरी, समीना, नसरीन, नूरजहां, समीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उपभोक्ता मौजूद रहे।

भाकियू प्रधान ने ऐलान किया कि जब तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक यह धरना अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।

धरना दूसरे दिन भी जारी
भारतीय किसान यूनियन का धरना बुधवार को रायपुर रोड स्थित 132 केवी बिजली घर पर दूसरे दिन भी स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जारी रहा, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और शहर के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान कोई भी बिजली विभाग का अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा, जिससे कार्यकर्ताओं में और अधिक आक्रोश देखने को मिला।

  • Related Posts

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    संभल की मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की…

    Continue reading
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला