Bharat Jodo Yatra दिल्ली पंहुची, BJP हुई राहुल गांधी पर हमलावार, कहा “परिवार की भलाई नहीं, बल्की देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए”

कन्याकुमारी से चलकर, Bharat Jodo Yatra आज 108वीं दिन, लगभाग तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंच चुकी है। जहां कांग्रेस अपना दम खम दिखाने में जुटी हुई है वहीं भारतीय जनता पार्टी, congress पर covid protocols की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा रही है। BJP के मुताबिक जहां कोविड केस बढ़ रहे हैं, वही राहुल गांधी को परिवार के लिए नहीं देश के लिए सोचना चाहिए।

राहुल गांधी आज अपनी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी संग दिल्ली में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में नफरत मिटा कर, एकजुटता का संदेश देने निकले हैं। ऐसे में, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राहुल गांधी पर हुए हमलावर। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को पहले परिवार की भलाई के बारे में नहीं बल्की देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए, उन्‍होंने ये भी कहा कि कांग्रेस की यात्रा भ्रष्टाचारियों को जोड़ने के लिए है.

bharat jodo yatra

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

देश में बढ़ते कोरोना केसेस के चलते , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां चीन, कोरिया और जापान में कोविड के केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है। ये वक्त, दरसल कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है। वो आगे राहुल गांधी और कांग्रेस से पूछते हैं कि ‘क्या राहुल गांधी या कांग्रेस के दूसरे नेता जो कोविड पॉजिटिव हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संपर्क में आए थे, क्या उन्होंने खुद को आइसोलेट किया या क्या उन सब ने अपना कोविड टेस्ट करावेया ?

केंद्रीय मंत्री ने आगे राहुल गांधी के नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने वाले बयान पर पलटवार करते हुए ये भी कहा कि जो देश का नामोनिशान मिटाने का सोचते हैं वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं? अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि, राहुल गांधी के लिए देश नहीं परिवार हित पहले है।

2024 में राहुल गांधी, PM बनने को तैयार?

भारत जोड़ यात्रा से क्या राहुल गांधी और कांग्रेस का 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना होगा साकार? राहुल गांधी के 2024 में PM बनने के मुद्दे पर जब मीडिया ने कांग्रेस नेता पवन खेरा से बात की तो उनका कहना था, कि ये तो 2024 ही तय करेगा, लेकिन अगर सवाल उनसे है तो वह निश्चित रूप से राहुल गांधी चहाते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने ।

केंद्रीय स्वस्थ मंत्री का राहुल गांधी को पत्र

बता दें की इस से पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी, राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख, भारत जोड़ो यात्रा के दौरन कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा था।

कोविड प्रोटोकॉल का कितना असर?

भारत जोड़ यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का असर ना के बराबर दिख रहा है। यात्रा में सोनिया गांधी जरूर मास्क पहने दिखी, लेकिन अधिकत्तर लॉग प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ते दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रा में सभी को मास्क पहनने के लिए बोला गया था, लेकिन इसके बावजूद, अधिकत्तर लोग बिना मास्क के दिखाइ दिए।

Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi

राहुल गांधी का क्या कहना है?

राहुल गांधी ने भारत जोड़ी यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर कहा की, कि भारत जोड़ो यात्रा अब मोहब्बत की इस आवाज और भारत के लोगों के मैसेज को दिल की नगरी यानी दिल्ली तक ले जाएंगे। अन्होंने PM Modi पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि, ये यात्रा PM Mod के एहंकार को चकनाचूर कर देगी और साथ ही नफरत की आग को बुझा देगी, जिसे मोदी सरकार ने 8 साल से पला है। 22 दिसंबर को उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार यात्रा को रोकने के लिए बहाने ढूंढ रही है। उन्होंने, मनसुख मंडाविया के पत्र को लेकर ये भी कहा की, “अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पत्र लिख कर कोविड वापस आने की बात कर, यात्रा बंद करने के लिए कह रहे हैं। शुद्ध भारत में भाजपा जितनी चाहे जनसभाएं कर सकती हैं, लेकिन जहां भारत जोड़ी यात्रा चल रही है, वहा कोरोना या कोविड है।”

Bharat Jodo Yatra: दिल्ली

आज दिल्ली में भारत जोड़ी यात्रा पहले चरण की अंतिम यात्रा होगी, 24 दिसंबर के बाद, इस यात्रा पर विश्राम दिया जाएगा और 3 जनवरी को दिल्ली से दोबारा यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनके परिवार से सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ, तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता दिखे। इस यात्रा के साथ Congress भारत के सभी मुद्दों और समस्याओं को लेकर जनता के बीच पैदल यात्रा कर रही है।

Bharat Jodo Yatra जहां आज 108वें दिन में प्रवेश कर राजधानी दिल्ली पहुंच गई है, ऐसे में देखना ये होगा कि ये यात्रा कितनी असरदार रहेगी, कितने लोग असली में इस यात्रा से जुड़ पाएंगे, या क्या इस यात्रा का कुछ प्रभाव कांग्रेस को आगामी चुनाव में, 2024 में देखने को मिलेगा ?? ऐसी तमाम खबरों के लिए आप बने रहें ‘The News 15’ के साथ।

Related Posts

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

सऊदी अरब के साथ उसके रक्षा समझौते के…

Continue reading
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच फरवरी 2026 से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?