बेहतर मार्गदर्शन से छात्राएं होगी सशक्त, बेटियों को आगे बढ़ाने की जरूरत

 गोरौल प्रखंड के पीरापुर मथुरा पंचायत में ज्ञानशाला के बच्चों में किट का वितरण

वैशाली/मोहन कुमार सुधांशु

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। बेटियों को बेहतर मार्गदर्शन कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए सशक्त किया जा सकता है। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए अभिभावकों को भी आगे आना होगा। यह बातें गोरौल प्रखंड स्थित पीरापुर मथुरा पंचायत के पूर्व समिति सदस्य सह मां प्रेमा फाउंडेशन के संस्थापक प्रेमा कुमारी ने कहीं। वह पंचायत में कोल इंडिया के सहयोग से चल रहे सीता नंदलाल ज्ञानशाला में छात्राओं के बीच आवश्यक किट, बैग, ड्रेस वितरण समारोह को संबोधित कर रही थीं। केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के पहल पर कोल इंडिया के सीएसआर गतिविधि के तहत ज्ञानशाला का शुभारंभ बीते 23 फरवरी से चल रही है। फाउंडेशन के सीईओ ज्योति ने कहा कि यहां दो शिक्षकों के द्वारा सातवीं, आठवीं एवं नौवीं कक्षा के 60 छात्राओं मुफ्त शिक्षण के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए तरह-तरह की उपयोगी चीजों का प्रशिक्षण दे रही है। छात्राओं को स्कूल की तैयारी के अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करना, मिथिला पेंटिंग, खेल-कूद गतिविधि सहित विभिन्न हस्तशिल्प का भी प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जा रहा है। सह संस्थापक जय शंकर सिंह ने कहा कि राजधानी के विभिन्न संस्थानों में मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। इसका अब ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही छात्राओं को आत्म रक्षा प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाया जाएगा। प्रधान शिक्षक प्रियंका कुमारी ने कहा कि छात्राओं को आवश्यक पठन-पाठन किट, पोशाक भी मुहैया करा दी गई है। इस मौके पर मौके पर समाजसेवी दुर्गा प्रसाद, मंजीत कुमार, मंजीत कुमार, विनोद कुमार शर्मा, अंशु कुमारी भी थीं।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस