बेगूसराय: मंडल कारा में कैदी की मौत, जेल प्रशासन ने रात में ही पोस्टमार्टम कराकर घर पहुंचाया शव

 बेगूसराय। बेगूसराय के मंडलकारा मे बंद एक बीस वर्षीय विचाराधीन कैदी की शनिवार को रहस्यमय तरीके से मौत हो गई. इस घटना के बाद जेल के अंदर खलबली मच गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने देर रात ही मृतक के शव को आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराकर शव को घर पहुंचा दिया, जिसके बाद जेल प्रशासन की इस कार्रवाई पर परिजन सवाल खड़ा कर रहें हैं.
बेगूसराय मंडलकारा मे बंद एक विचाराधीन कैदी के जेल के अंदर ही गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आत्महत्या के बाद जेल मे बंद कैदियों की देख रेख पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. विचाराधीन कैदी की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी परमानंद तांती के लगभग 20 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार तांती के रूप मे हुई है. बताया जाता है रणवीर कुमार पिछले महीने महीने के 14 तारीख से मंडल कारा मे बंद था. रणवीर पर बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा में ही किसी लड़की को प्रेम प्रसंग मे अपहरण करने सहित आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था, जिसमें मां और बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
बताया जाता है कि शनिवार की शाम मंडल कारा में कैदियों की गिनती के बाद एक कैदी कम पाया गया. कैदी के कम पाए जानें पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद जेल प्रशासन जेल के अंदर कैदी की खोज करने लगा तो कैदी जेल के एक कोने में खिड़की से झूलते हुए पाया गया. जैसे ही कैदी की मौत की सूचना जेल के वरीय अधिकारियों को लगी तो आनन-फानन मे उसे पोस्टमार्टम के लिय बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया. मंडलकारा मे विचाराधीन कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन की भूमिका भी शक के घेरे में आ गई है.
ऐसा इसलिए भी है कि आखिर कैसे जेल प्रशासन ने घटना के कई घंटे बाद परिजनों को खबर दी. इतना ही नहीं देर रात को ही शव को पोस्टमार्टम करवा कर उसके घर पर पहुंचा दिया गया. जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों का इंतज़ार सुबह तक क्यों नहीं किया. परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाने में जेल प्रशासन को क्या परेशानी थी. कई ऐसे सवाल हैं जो जेल प्रशासन को शक के घेरे में ले रहे हैं.
हालांकि मंडलकारा में विचाराधीन केदी की मौत के बाद जिला पुलिस जांच के नाम पर इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है, जबकि जेल अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि शाम को जब कैदियों की गिनती हो रही थी. उसी वक़्त एक कैदी दी कम पाया गया, जिसके बाद जेल के अंदर उसे एक कोने में खिड़की से झूलते पाया गया. जेल अस्पताल में उसे तत्कालिक भेजा गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुल मिलाकर जेल के अंदर कैदी की मौत की मिस्ट्री अब तक रहस्य बनी हुई है. अब देखना है की जांच के बाद पूरा मामला क्या निकल कर आता है.

  • Related Posts

    Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    झारखंड के गिरिडीह जिले से सोमवार सुबह एक…

    Continue reading
    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    • By TN15
    • July 14, 2026
    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    • By TN15
    • July 14, 2026
    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    ‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

    • By TN15
    • July 14, 2026
    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

    5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा

    • By TN15
    • July 14, 2026
    5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा