पंजाब कांग्रेस CM फेस घोषणा से पहले, सिद्धू को निभाना होगा वचन : चन्नी

द न्यूज़ 15
रूप नगर| पंजाब सिधानसभा चुनाव के चलते पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी ने कही बड़ी बात| उन्होंने कहा, पंजाब कांग्रेस के CM फेस को घोषित करने से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अपना वचन निभाना ही होगा। उनका कहना है कि इस पद के लिए हमेशा से जोर शोर से अपना दावा ठोकते रहे नवजोत सिंह सिद्धू निकट भविष्य में कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएंगे, जिससे उनका या पार्टी का आने वाले चुनाव में नुकसान हो।
चरणजीत सिंह चन्नी का मानना है कि उनकी तरह ही सिद्धू भी उस वचन को निभाएंगे जो राहुल गांधी के जालंधर दौरे के दौरान पंजाब की जनता के सामने मंच से दिया था। रामायण की चौपाई ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई..’ का उच्चारण करते हुए चन्नी ने कहा, ‘ मैंने और सिद्धू ने राहुल गांधी के सामने हाथ उठाकर कसम खाई थी कि हाईकमान किसी को भी मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे, हम दोनों पूरी ईमानदारी और शिद्दत के साथ उस फैसले को मंजूर करेंगे।’
चन्नी ने कहा कि हम दोनों (चन्नी और सिद्धू) ने राहुल गांधी से मंच से यह वादा किया था कि कांग्रेस की जीत एवं पंजाब की बेहतरी के लिए हमें कोई भी बलिदान देना पड़े, हम देंगे और आज वह समय आ गया है, जब हम रामायण की इस चौपाई में कहे शब्दों को सार्थकता प्रदान कर सकते हैं। सिद्धू मेरे बड़े भाई हैं, वह भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं और हम दोनों के संबंधों में कोई बदलाव नहीं आएगा।
चन्नी ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो बतौर मुख्यमंत्री वह पहला हस्ताक्षर उस फाइल पर करेंगे, जिसमें एक लाख युवाओं को रोजगार देने का प्रस्ताव होगा। उनकी दूसरी प्राथमिकता शिक्षा और तीसरी हेल्थ होगी।

Related Posts

पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस…

Continue reading
टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

नई दिल्ली। देश की राजनीति किसी ने सोचा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’