होली से पहले अपार्टमेंट में सजी महफिल, 10 लोग शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, छापेमारी को पहुंची पुलिस और…

द न्यूज 15

पटना। पटना के एक अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में शराब पार्टी करते दस लोगों को पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब की सात खाली बोतलें भी बरामद की गयी हैं। बुधवार की दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने चर्च गली स्थित आनंद विहार अपार्टमेंट के ब्लॉक ई स्थित फ्लैट संख्या 101 में छापेमारी की थी। जिस फ्लैट में शराब पार्टी थी उसे रियल स्टेट का काम करने वाले विवेकानंद सिंह ने किराये पर ले रखा था।
शराब पीकर सभी शोर-शराबा कर रहे थे, इसी बीच पुलिस को खबर मिल गयी। मौके से पंकज कुमार (नेहरूनगर), अभिषेक कुमार (राजीवनगर रोड नंबर 19), ठेकेदार शुभम कुमार (बोरिंग रोड, एसके पुरी), नल-जल योजना में कांट्रैक्टर मधुरेंद्र कुमार (पुनाईचक प्रोफेसर कॉलोनी), मनोज कुमार (अकबरनगर, भागलपुर), मुकेश कुमार (नाथनगर, भागलपुर), नल-जल योजना का कर्मी पार्थ सारथी (मखदुमपुर, जहानाबाद), ओम प्रकाश सिंह (अकबरनगर, भागलपुर) और परीक्षाओं की तैयारी करने वाला छात्र सुजीत कुमार (राजीवनगर रोड नंबर चार) शामिल हैं।
पकड़े गये अभिषेक के पिता पटना के एक नामी-गिरामी स्कूल में शिक्षक हैं। पंकज कुमार और मनोज कुमार शराब के नशे में नहीं थे। पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही के मुताबिक ये दोनों शराब पार्टी में मौजूद थे इस कारण इन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

Related Posts

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

नहटौर में पुलिस ने हनीट्रैप से जुड़े एक…

Continue reading
दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान कर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार