Controversy over Eexamination Center : बरेली में हिजाब पहनकर नहीं देने दिया एग्जाम, दुपट्टा पहनने के बाद मिली छात्राओं को एंट्री

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 133 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई। वहीं हिजाब पहनने पर कुछ परीक्षा केंद्र पर विवाद हो गया। हिजाब उतरवा कर दुपट्टा पहनाया गया तब प्रवेश दिया गया। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 52,668 और इंटर में 44526 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे शुरू होकर 11:45 बजे तक चली, दूसरी पाली परीक्षा दोपहर 2 से 5:15 बजे तक चली।

नैनीताल रोड स्थित एक इंटर कॉलेज गेट पर शिक्षकों ने एक समुदाय की हिजाब वाली छात्राओं को रोक लिया। उन्हें हिजाब उतारकर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश देने बात कही। इसका छात्राओं ने विरोध किया। उनके अभिभावकों ने भी ऐतराज जताया। इसको लेकर काफी नोकझोंक हुई। शिक्षकों ने परीक्षा केंद्र के गेट पर छात्राओं को हिजाब उतारकर दुपट्टे की तरह डालने के लिए कहा।
इसके साथ ही देहात में एक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों का फूलों से स्वागत किया गया। परीक्षा के दौरान शहर की सड़कों पर सुबह से भीड़ थी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।

  • Related Posts

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

    Continue reading
    किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    सीतापुर जिले की तहसील सिधौली के डिओडरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला