महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार बंपर जीत की ओर अग्रसर हैं। जीत पक्की होते ही सुनेत्रा पवार भावुक हो गईं और कहा, “यह अजित पवार के बाद पहला चुनाव है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह चुनाव लड़ना पड़ेगा. बारामती की जनता ने जो वोट दिए हैं, वही अजित दादा को सच्ची श्रद्धांजलि है. मैं दिल से सभी का आभार व्यक्त करती हूं। बारामती की जनता को धन्यवाद देते हुए सुनेत्रा पवार ने कहा कि वह अपने लोगों की सेवा करती रहेंगी और विकास कार्यों के माध्यम से अजित पवार के सपनों को साकार करने की कोशिश करेंगे. डिप्टी सीएम ने कहा, “बारामती मेरा परिवार है।
शरद पवार और सुप्रिया सुले के लिए क्या बोले सुनेत्रा पवार?
इतना ही नहीं, सुनेत्रा पवार ने चाचा शरद पवार और सुप्रिया सुले की तारीफ भी की. NCP चीफ ने कहा, “शरद पवार ने शुरुआत में कहा था कि वे कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। मुझे जो समर्थन मिला है, वह मेरे परिवार का ही समर्थन है। अब तक सुप्रिया सुले और पवार फैमिली ने जिस तरह का काम, विश्वास और सेवा दी है, उसे आगे बढ़ाने की मैं पूरी कोशिश करूंगी।
बंगाल चुनाव में BJP की जीत की दी बधाई
बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त पर सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा, “मैं पीएम मोदी को बधाई देती हूं कि बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। इन नतीजों के जरिए जनता का विश्वास फिर से सामने आया है.” वहीं, ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भी सुनेत्रा पवार की प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा, “हर किसी का चीजों को देखने का अपना तरीका होता है. इसपर मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकती।

