आचार संहिता लागू होते ही शहर में उतारे जा रहे बैनर-पोस्टर

राजगीर। लोकसभा चुनाव की दुंदुभी बज गई है। पार्टियां चुनाव जीतने के लिए शतरंज की मोहरा बैठाने लगी है।लेकिन कैंडिडेट का नाम की घोषणा नहीं होने से प्रचार प्रसार और चर्चा नहीं हो रही है। आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। शहर से गांव तक जिला और अनुमंडल प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञान लगा दी गई है। प्रशासन आचार संहिता को अक्षरसः अनुपालन करने की दिशा में एक्शन में है। इसके तहत प्राथमिक तौर पर राजनीतिक दलों से जुड़े बैनर, पोस्टर, झंडा आदि को हटाने का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं शिक्षण संस्थानों के होर्डिंग और बैनर भी सड़क और बिजली के खंभे पर से हटाए जा रहे हैं। नगर परिषद भी एक्शन मोड में है।

 

लोकलुभावन संदेश हटाया गया

 

पर्यटक शहर राजगीर में लगे राजनीतिक पार्टियों से संबंधित बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि को हटाया जा रहा है। नगर परिषद और नगर पंचायत की मुख्य सड़कों तथा चौक – चौराहों पर लगे राजनीतिक बैनर, पोस्टर को हटा दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार के आदेश पर राजनीतिक बैनर -पोस्टर तो हटाया ही गया है. शिक्षण संस्थानों एवं अन्य तरह के प्रचार प्रसार के होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर भी सड़क किनारे से और बिजली खंभों पर से हटाया जा रहा है।

 

दीवार लेखन को भी मिटाया जाएगा

 

 

विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही अपने पक्ष में और विरोधी के खिलाफ दीवार लेखन कराया था। अधिकांश स्थलों पर के दीवार लेखन को हटाने और मिटाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा आरंभ किया गया है। दीवार पर अंकित स्लोगन को मिटाया जाएगा।

 

बारीकी से मुआयना कर रहा प्रशासन

 

आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ इसका अनुपालन भी सख्ती से सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर दिख रहा है। एसडीओ कुमार ओमकेश्वर के निर्देश पर इस काम में जुटे बीडीओ मुकेश कुमार द्वारा इसकी बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल शहर के प्रमुख चौक – चौराहा, मुख्य सड़कों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायत स्तर पर भी यह अभियान चलाया जाएगा। शहर से लेकर गांव तक किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बैनर -पोस्टर व बाल पेंटिंग को हर हाल में हटाया जाएगा।

 

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथी एक्टिव मोड में पुलिस

 

चुनाव की घोषणा के साथ ही राजगीर अनुमंडल की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर से लेकर गांव तक पुलिस द्वारा दस्तक दी जा रही है। जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली जा रही है। दूसरे जिले से जुड़े अनुमंडल की सीमा पर गहन जांच पड़ताल की जा रही है। आने जाने वालों पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। एक तरफ जहां पुलिस यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूल रही है। वहीं दूसरी ओर शराब तस्करों पर नकल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। डीएसपी प्रदीप कुमार के निर्देश पर थानों द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।

 

 शांति में खलल डालने वालों पर कसा जा रहा शिकंजा

 

निष्पक्ष में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस ने बदमाशों का सत्यापन शुरू कर दिया है। चिन्हित किए गए बदमाशों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा जमानत पर बाहर आए बदमाशों की गतिविधि का पता लगाया जा रहा है, ताकि वह किसी तरह चुनाव में खलल नहीं डाल सके। विशेष रूप से वैसे बदमाश और सामाजिकतत्व जो चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। उन पर कानूनी शिकंजा कसने की कवायद तेज कर दी गई है। डीएसपी के निर्देश पर सभी थाना की पुलिस इस विशेष अभियान में जुट गई है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश