इस महीने अगले 11 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, अपने बैंक ब्रांच जाने से पहले चेक करें लिस्ट

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। इस महीने फरवरी के अगले 19 दिन में कई दिन बैंक बंद (Bank band) रहने वाले हैं। बैंक हड़ताल (Bank strike) और ऑफिशियल छुट्टियों को मिलाकर कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज बंद होंगे। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, फरवरी में 11 दिन में 9 दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank holidays) रहेंगी। इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। इसके अलावा इस महीने दो दिन हड़ताल भी है जिसके चलते बैंक ब्रांच में काम नहीं होने वाला है। ऐसे में बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
नए साल की शुरुआत में सेंट्रल ट्रेड यूनियन (CTU) और कुछ अन्य संगठनों ने मिलकर 23 और 24 फरवरी को बैंक हड़ताल करने की घोषणा की थी। इसमें देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर हड़ताल करने वाले हैं। यानी इस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।
RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022) के मुताबिक, 16 फरवरी को गुरू रविदास जयंती और 18 फरवरी फरवरी को डोलजात्रा समेत कई छुट्टियां पड़ेंगी, इस अवसर पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद (Bank Band) रहेंगे। ग्राहक इस दौरान एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
15 फरवरी: मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी (इंफाल, कानपुर, लखनउ में बैंक बंद)
16 फरवरी: गुरू रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)
18 फरवरी: डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)
19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद)
12 फरवरी: महीने का दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
13 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 फरवरी: माह का चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Related Posts

वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

अगर भारत माता की स्वतंत्रता के लिए क़ुरबान…

Continue reading
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

बीजेपी ने अपनी केंद्रीय टीम का नए सिरे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

  • By TN15
  • August 18, 2026
राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

  • By TN15
  • August 18, 2026
वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

  • By TN15
  • August 18, 2026
भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

  • By TN15
  • August 18, 2026
पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

प्रकृति ही हमारी शान है ..

  • By TN15
  • August 18, 2026
प्रकृति ही हमारी शान है ..

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

  • By TN15
  • August 17, 2026
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा