समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती

 5 करोड़ के गहने और 15 लाख नकद की लूट

नवीन कुमार वर्मा | समस्तीपुर

समस्तीपुर शहर के काशीपुर इलाके में अपराधियों ने शुक्रवार को एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। नौ की संख्या में आए अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की समस्तीपुर शाखा के लॉकर से करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के गहने और पंद्रह लाख रुपये नकद लूट लिए।

यह वारदात दिनदहाड़े हुई, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अपराधी पूरी योजना के साथ बैंक में दाखिल हुए और कर्मचारियों को डराकर लॉकर से गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। बैंक के उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है। लोगों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?