बजरंग दल ने शहर में निकाली हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा

ऋषि तिवारी
नोएडा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को सेक्टर 45 स्थित काशीराम कॉलोनी में हनुमान की भव्य शोभा यात्रा निकाली। यह भव्य शोभा यात्रा शहर के विभिन्न सेक्टरों से होती हुई गुजरी। शोभा यात्रा के दौरान भक्तों में अलग ही जोश और उत्साह का माहौल नजर आ रहा था। शोभा यात्रा के दौरान नोएडा पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था भी देखने को मिली।

यह शोभा यात्रा सेक्टर 45 स्थित काशीराम कॉलोनी से शुरू हुई। यह शोभा यात्रा करीब 15 किलोमीटर तक निकाली गई। शोभा यात्रा कांशीराम आवास परिसर पार्क, सेक्टर 45 निकट बजरंग चौक, सेक्टर 37, अट्टा गांव, डीपो चौराहा, नया बांस गांव, हरौला गांव, बांस बल्ली मार्केट, मेट्रो अस्पताल, 12/22 चौड़ा मौड, एडोब चौराह, दुर्गा धाम मंदिर, गिझोंड़ होते हुए सेक्टर 34 स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्गों की मौजूदगी देखने को मिली। इस मौके पर हनुमानजी के प्रति लोगों की भक्ति देखते ही बन रही थी। पूरा इलाका जय श्रीराम जैसे नारे से गुंजयमान हो उठा। विश्व हिंदू परिषद और बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने राम दरबार और हनुमान जी की झांकियों के साथ शहर में शोभा यात्रा के दौरान अपनी शक्ति और एकता का भी प्रदर्शन किया।

भगवा टी-शर्ट और हाथों में भगवा ध्वज
सुबह से ही काशीराम कॉलोनी पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जुटने लग गए। वाहन पर सवार युवकों ने भगवा टी-शर्ट और हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम के जयकारों के साथ इस शोभायात्रा की शुरुआत की।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया शोभा यात्रा का स्वागत
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भव्य शोभा यात्रा का स्वागत किया। यह स्वागत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन रामअवतार सिंह, मूलचंद गुप्ता, ज्योतिषाचार्य केशव पंडित, राधेश्याम गोयल, मनोज भाटी और सत्यनारायण गोयल समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?