जेल से बाहर आए बाहुबली अनंत सिंह

ललन सिंह जीतेंगे 5 लाख वोट से : अनंत सिंह

राम नरेश
पटना। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए हैं। रविवार तड़के वह जेल से बाहर आए। उन्हें 15 दिन की पैरोल मिली है. जानकारी के मुताबिक अनन्त सिंह के पैरोल पर रिहाई का आधार जमीन का बंटवारा बताया गया है। समर्थक कई दिनों से उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। उनके बाहर आते ही स्वागत के लिये भारी संख्या में समर्थक इकट्ठे हुए।

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह आज पटना के बेउर जेल से बाहर निकल गये हैं। पैरोल पर जेल से निकलने के बाद वे अपने गांव पहुंचे। रास्ते में उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अनंत सिंह बिल्कुल दबंग अंदाज में दिख रहे थे। काले चश्मा में उनका टशन दिख रहा था। समर्थकों से मिलकर मुस्कुराते नजर आ रहे थे। इसके बाद जब अनंत सिंह से ललन सिंह को लेकर सवाल पूछा गया तो अनंत सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार ललन सिंह 5 लाख वोट से जीतेंगे।

गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों के लिए पैरोल मिला है। अनंत सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

अनंत सिंह को पेरोल जमीन बंटवारे के लिए उनके दिए गए आवेदन के आधार पर दी गई है। वहीं उनके बाहर निकलने का सीधा और बड़ा फायदा एनडीए को मिलेगा, जिससे मुंगेर से लोकसभा उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह की राह बेहद आसान हो जाएगी! इधर राजद ने भी जेडीयू पर आरोप लगाया है कि वह अनंत सिंह के सहारे चुनाव जितने की योजना बना रही है।इसलिए अनंत सिंह जेल से बाहर निकाले गए है।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

    बेतिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    • By TN15
    • July 8, 2026
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    • By TN15
    • July 8, 2026
    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप