Bageshwar Dham जाने के लिए निकली 3 युवतियाँ, Dam से हुए शव बरामद

Mauranipur Police Station Area में Saprar Dam से मिले तीनों युवतियों के शवों की Police ने Identification कर ली है। तीनों Jhansi के Mauranipur के Katra और Alai मोहल्ले की रहने वाली थीं, जिनमें दो सगी बहनें और तीसरी उनकी सहेली थी। परिवार के लोगों ने बताया है कि शुक्रवार को तीनों Bageshwar Dham जाने के लिए निकली थीं और शनिवार को वापस घर आना था, लेकिन वे घर नहीं लौटीं बल्कि उनकी मौत की खबर आ गई। Police अभी इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि आखिर ये मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

जिन लड़कियों के शव बरामद हुए हैं उनकी पहचान बताई गई है 28 वर्षीय Reenu Purwar, 30 वर्षीय Ritu Purwar और 26 वर्षीय Rinki Arya और बताया गया है कि Reenu और Ritu सगी बहने थी और Rinki इनकी दोस्त थी। Reenu और Ritu, Mauranipur के katra मोहल्ले की रहने वाली थी और Ritu शादी-शुदा भी थी, जबकि Rinki Alai मोहल्ले की रहने वाली थी।

हर महीने जाती थी Bageshwar Dham

परिवार जनों से पता चला है कि वो हर महीने सोमवार या शनिवार वहाँ जाया करती थी पर इस बार वो वहाँ गई तो जरूर लेकिन, वापिस लौट कर नहीं आई। जब अपने समय पर युवतियाँ वापिस नहीं आई तो परिजनों ने Police में मामला दर्ज करवाया। लेकिन शनिवार को ही तीनों के शव Saprar Dam में तैरते मिले थे। उस समय उनकी पहचान नहीं हो पाई थी, इसलिए Police ने शवों को Post Mortem के लिए भिजवाकर आसपास के थानों में इसकी जानकारी दी थी ताकि युवतियां अगर आसपास के इलाके की ही रहने वाली होंगी तो उनकी पहचान हो जाएगी।

Crime Scene

फिर जब शनिवार शाम को युवतियों के माता पिता थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे तो Police ने उन्हें बताया कि तीन युवतियों के शव Saprar Dam से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। जब शवों की पहचान करवाई गई तो तीनों वही युवतियां निकलीं। फिलहाल Police मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवतियों की मौत का आखिर क्या कारण है।

ये भी पढ़ें- Instagram के Followers को लेकर 2 युवकों को उतारा मौत के घाट

शरीर पर चोट के निशान नहीं

SSP Rajesh S. ने बताया कि शनिवार के दिन उन्हे ये सूचना स्थानीय लोगों से मिली थी जब किसी को नदी में तैरते हुए एक लड़की का शव मिला था। मौके पर जब Police ने जाकर छान-बीन की तो वहीं पर Police को 2 शव और बरमाद हुए उसके बाद उन शवों को Post Mortem के लिए भेज दिया गया।

हैरानी की बात ये है कि Police ने अपने एक बयान में बताया कि तीनों युवतियों में से किसी के भी शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। फिलहाल Post Mortem Reports के आने का इंतजार है। Jhansi Police पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। SSP Rajesh S. ने कहा कि तीनों लड़कियां Bageshwar Dham में दर्शन करने के लिए कहकर 7 October को घर से निकली थीं।  वे वहां कैसे गईं और वहां पर क्या हुआ इसको लेकर जांच पड़ताल की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Delhi में इंसानियत का घुटा दम, जब कचरे के ढेर में मिली 3 दिन की बच्ची

– Ishita Tyagi 

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

Continue reading
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!