अजहर ने कोहली-रोहित के ब्रेक की टाइमिंग पर उठाया सवाल, मचा बवाल

नई दिल्ली| भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच कथित अनबन के दावे ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले क्रिकेट जगत में हंगामा मचा दिया है। साथ ही उन्होंने कोहली और रोहित के ब्रेक की टाइमिंग पर सवाल भी उठाए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, दो वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। यह उस दिन से हुआ है जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सफेद गेंद और लाल गेंद वाले क्रिकेट में अलग-अलग कप्तान नियुक्त कर दिया था।

रोहित चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं तो वहीं, व्यक्तिगत कारणों से कोहली ने तीन वनडे मैचों की सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है।

अजहरुद्दीन ने ट्वीट किया, “विराट कोहली ने सूचित किया है कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और रोहित शर्मा आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन सही समय पर छुट्टी लेनी चाहिए थी। इससे भारतीय टीम में दरार की अटकलें तेज हो जाएंगी।”

देश में खेल के दो दिग्गजों कोहली और शर्मा के बीच अनबन की खबरें नई नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह से कभी हंगामा नहीं हुआ।

बीसीसीआई द्वारा व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट में अलग-अलग कप्तान बनाने के बाद सोशल मीडिया पर दो स्टार क्रिकेटरों के प्रशंसकों के बीच हंगामा मच गया है।

कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद बोर्ड सीमित ओवरों के प्रारूप में दो अलग-अलग कप्तानों को रखने के लिए तैयार नहीं था और जब बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा कि रोहित शर्मा को आगे चलकर भारतीय टीम का वनडे और टी20 का कप्तान बनाया गया है, तो यह कोहली के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका था।

विशेष रूप से तब जब कोहली ने वनडे टीम में कप्तान के रूप में बने रहने की इच्छा जताई थी।

इसके बाद, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि बोर्ड ने कोहली से टी20 कप्तान के रूप में बने रहने का अनुरोध किया था और चयनकर्ता भी उनके कप्तानी पद छोड़ने के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद यह समझा गया कि कोहली को वनडे की कप्तानी से जबरदस्ती हटाया गया।

इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को लगता है कि एक क्रिकेट संघ के जिम्मेदार प्रशासक के रूप में अजहर को सार्वजनिक रूप से इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।

कीर्ति आजाद ने आईएएनएस से कहा, “राज्य क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए थी। अगर उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं है, तो वह इस तरह के बयान क्यों दे रहे हैं।

Related Posts

किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading
शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
  • TN15TN15
  • January 23, 2026

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?