आजम खां के बेटे ने जेल में बताया उनकी जान को खतरा 

द न्यूज 15 

लखनऊ। यूपी में चुनाव से ठीक पहले करीब 23 महीने बाद पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम  खां जेल से बाहर आए हैं। ऐसे में जेल से छूटने के तुरंत बाद ही अब्दुल्ला ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। अब्दुल्ला ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने रामपुर पहुंचकर कहा कि जेल में उनके वालिद की जान खतरे में है। बीजेपी ने उनके साथ जो सुलूक किया वो सही नहीं था। उन्होंने कहा कि दुनिया जानती  कि कोविड प्रोटोकॉल के नाम पर लोगों का शोषण किया जा रहा है। उनके साथ ज्यादति की जा रही है। उनके वालिद की वर्तमान हालत के लिए सीधे तौर पर सिर्फ सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है। साथ ही अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग से भी निष्पक्ष चुनाव की अपील की है। अब्दुल्ला का कहना है कि उनके मंडल में वर्तमान में जो अधिकारी मौजूद हैं। उनके होते हुए निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते हैं। इसलिए चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। ज्ञात हो कि फरवरी 2020 में आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आजम ने रामपुर में एमपी एमएलए कोर्ट के सामने समर्पण कर दिया,  जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद तीनों को सीतापुर जेल में शइफ्ट कर दिया गया है। जिसके बाद करीब दो साल बाद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला जेल से रिहा हुए हैं।
गौतरलब है कि आजम खान उनके परिवार पर जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर अतिक्रमण और वसूली के तमाम आरोप हैं। ऐसे में अब अब्दुल्ला आजम के चुनाव से ठीक पहले जेल से बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?