महिला संवाद को सफल बनाने के लिए निकला जागरूकता वाहन

समस्तीपुर। शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में महिला संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। बताया जाता है कि महिला संवाद कार्यक्रम बिहार के सभी 38 जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित की गई। इसी कड़ी में आज समस्तीपुर में भी महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने 27 जागरूकता वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं / कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आये सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किये जाने एवं सरकार के स्तर पर योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है। महिला संवाद का आयोजन दिनांक 18 अप्रैल 2025 से ग्राम संगठन स्तर पर प्रारंभ किया गया जो आगामी 17 जून तक चलता रहेगा। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में निवासित सभी महिलाओं को भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाना है। यह कार्यक्रम सभी प्रखंडों में जीविका के कुल 3303 ग्राम संगठनों में तिथिवार आयोजित किया जाना है। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विषय में जागरुकता हेतु एलईडी स्क्रीन युक्त जागरुकता वाहन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्मों की प्रदर्शनी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरुक करने हेतु महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से सम्बंधित लीफलेट भी वितरित की जाएगी। इसी संदर्भ में इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी एवं जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) बिक्रांत शंकर सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर महिला संवाद कार्यक्रम हेतु जागरूकता रथ को सभी प्रखंडों हेतु रवाना की गई। महिलाओं को अपने परिवार एवं गाँव की समस्याओं और आकांक्षाओं को चिन्हित एवं उसकी प्राथमिकता निर्धारित कर विकास की कार्ययोजना के सूत्रीकरण का अवसर प्रदान करना। प्रभावशाली, समावेशी एवं सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं एवं सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करना हैं। जिलाधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी गई और उनके द्वारा बताया गया की जिला प्रशासन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के अलावा अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) विक्रांत शंकर सिंह, जन संपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi