पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 छात्र बना मानव वृक्ष

समस्तीपुर। उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में इको क्लब के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र राजन कुमार ने वृक्ष की पत्तियों से खुद को सजाकर “मानव वृक्ष” का रूप धारण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “पृथ्वी को बचाना है तो हर व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह न केवल हरियाली लाएगा, बल्कि शुद्ध सांस के संकट को भी दूर करेगा।”
इको क्लब संयोजक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि यह कार्यक्रम विभागीय निर्देशों के तहत आयोजित किया गया जिसमें छात्रों को पृथ्वी दिवस के महत्व, उद्देश्य और इसकी आवश्यकता को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक मंडल राय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कल्पना कुमारी और चंदा कुमारी ने सुंदर पेंटिंग्स प्रस्तुत कीं।
शताक्षी प्रभा और रत्ना रानी ने पृथ्वी संरक्षण संबंधी गतिविधियों में भाग लिया।
विद्या कुमारी, स्वाति कुमारी और आयुषी कुमारी ने निबंध पाठ कर उपस्थित सभी को प्रभावित किया।
रवि और रोहित ने हरित वातावरण का मॉडल प्रस्तुत किया।
छात्र-छात्राओं ने “हरी-भरी धरती हमारी, दुनिया में यह सबसे न्यारी” जैसे स्लोगनों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में शिक्षक विष्णु देव पासवान, उमेश कुमार पंडित, पल्लवी कुमारी और नवीन कुमार सहित अनेक अध्यापक उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को पृथ्वी के संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान