उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिये जाएंगे अवॉर्ड

विभिन्न अवार्डो के लिए महिलाएं अपना आवेदन 20 नवम्बर तक करवा सकती है जमा : डीपीओ सीमा प्रसाद

करनाल, (विसु)। जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद ने बताया कि विभाग द्वारा महिला एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। इसी कड़ी में सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तर पर अवार्ड देने के लिए घोषणा की गई है। अब पात्र महिलाएं अपना आवेदन 20 नवम्बर तक ऑफलाईन माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद नेे विभिन्न अवॉर्डों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिन महिलाओं द्वारा कठिन परिस्थितियों के दौरान भी पब्लिक सर्विस में सराहनीय कार्य किया गया हो व अन्य महिला व बच्चों के लिए रोल मॉडल रही हों, उन्हें इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड के तहत एक लाख पचास हजार रुपए की राशि बतौर पुरस्कार प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के तहत जिन महिलाओं द्वारा अपने जीवन में रिस्क उठाकर कोई बहादुरी का कार्य किया गया हो, उन्हें एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड में महिला पंचायत नेता, ब्लाक समिति की महिला अध्यक्ष/सदस्या, जिला परिषद की महिला अध्यक्ष/सदस्या, नगर निगम की महिला अध्यक्ष/सदस्या द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कि महिला साक्षरता, स्वास्थ्य व पोषण, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह व लिंगानुपात में सुधार इत्यादि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया हो, ऐसी महिलाओं को एक लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है। उन्होंने बताया कि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के तहत जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक हो तथा जिनके द्वारा क्रिएटिव वर्क, सराहनीय कार्य, प्रशासनिक स्किल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया हो एवं जिन्होंने समाज व राष्ट्र की जनसेवा/भलाई के नाम ताउम्र समर्पित की हो ,उन महिलाओं को 51 हजार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वुमेन आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवार्ड के तहत जिन महिलाओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित क्षेत्र में कार्य या कोई सराहनीय उपलब्धि प्राप्त की गई हो अथवा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय व प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्त की गई हो उन्हें 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। जिन महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर प्रशंसनीय कार्य किये हो या महिलाओं की शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह रोकने, टीकाकरण या पोषण सम्बंधित कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई है, उन महिलाओं को 21 हजार रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। इसी प्रकार से सरकारी कर्मचारी श्रेणी में जिन महिलाओं द्वारा महिलाओं के हितों के लिए विशेष रूप से नैतिक कार्यों के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया हो, उन्हें 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी में जिन महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की हो और पिछले 5 वर्षों में प्रशंसनीय कार्य किए हों, उन्हें इनाम राशि स्वरूप 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। महिला उद्यमी श्रेणी में जिन महिलाओं द्वारा व्यापार व उद्योग क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया हो एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया हो, उन्हें 21 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रेणी में भारत सरकार द्वारा पिछले वर्ष आये हुए नामांकन में से चयन करेगी उन्हें 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इन सभी अवार्ड लेने की पात्र महिलाएं अपना आवेदन कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर आगामी 20 नवम्बर तक महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में दे सकती हैं। ।

  • Related Posts

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    राकेश जाखेटिया   नेशनल कन्फेडरेशन की दो दिवसीय…

    Continue reading
    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    विशेष पैकेज देने की मांग डॉ सुनीलम को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो’, SIR के विवाद पर क्या बोला विपक्ष?

    ‘ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो’, SIR के विवाद पर क्या बोला विपक्ष?

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल