ऑस्ट्रेलिया ने भारत समेत इन देशों को दिया बड़ा झटका, ‘हाई रिस्क’ वाली कैटेगरी में डाला;  

ऑस्ट्रेलिया ने 8 जनवरी से नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के साथ-साथ अब भारत से आने वाले छात्रों के वीजा आवेदनों की जांच प्रक्रिया को काफी सख्त कर दिया है। इन चारों देशों को अब हाई रिस्क कैटेगरी में डाल दिया है, जिससे वीजा मिलने में मुश्किल हो सकती है। स्टूडेंट वीजा पर सख्ती बढ़ाने के बाद क्या बदल जाएगा?

जब किसी देश को उच्च स्तर पर रखा जाता है तो इसका अर्थ है कि ऐसे देशों के नागरिकों के लिए कड़ी जांच और अधिक दस्तावेजी आवश्यकताएं लागू होंगी. ऑस्ट्रेलिया में वीजा के लिए आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों की अब गहन जांच की जाएगी। उनसे अतिरिक्त डॉक्यूमेंट मांगे जा सकते हैं और उनकी पृष्ठभूमि की भी कड़ी जांच की जा सकती है। बैंक स्टेटमेंट का मैन्युअल वेरिफिकेशन किया जाएगा. द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अंग्रेजी भाषा को लेकर अतिरिक्त प्रमाण मांगे जा सकते हैं और अधिकारियों को संस्थानों से संपर्क करने का अधिकार होगा।

भारत के कितने छात्र ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे

 

लांकि ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन में भारत को इस कैटेगरी में रखने का कोई खास कारण नहीं बताया है, लेकिन यह कदम भारत में फर्जी डिग्री धारकों के भंडाफोड़ की खबरों के बाद उठाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के 650,000 अंतरराष्ट्रीय छात्रों में से लगभग 140,000 छात्र अकेले भारत से हैं। ये चारों देश 2025 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कुल एडमिशन का लगभग एक तिहाई हिस्सा हैं।

विशेषज्ञ ये मानते हैं कि छात्रों के लिए पढ़ाई के लिहाज से 4 बेस्ट डेस्टिनेशन में से ऑस्ट्रेलिया ही एकमात्र विकल्प बचा है, क्योंकि अमेरिका, यूके और कनाडा जैसे देश विदेशी छात्रों के लिए अपने दरवाजे बंद कर रहे हैं. इंटरनेशनल एजुकेशन एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिल हनीवुड ने कहा, ‘जिन छात्रों को अन्य तीन देशों में एडमिशन नहीं मिल पाया, वे तेजी से ऑस्ट्रेलिया में आवेदन कर रहे हैं और कई मामलों में हमने फर्जी वित्तीय और शैक्षणिक दस्तावेजों में बढ़ोतरी देखी है.’

  • Related Posts

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे…

    Continue reading
    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    पूरी दुनिया को झकझोर देने वाली कोरोना महामारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज

    • By TN15
    • June 20, 2026
    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज

    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 

    SC-ST नहीं हैं तो भी मिलेगा फायदा, जानिए जनरल छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप

    • By TN15
    • June 20, 2026
    SC-ST नहीं हैं तो भी मिलेगा फायदा, जानिए जनरल छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप

    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

    • By TN15
    • June 20, 2026
    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

    अलनीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! यूपी में 2015 जैसे हालात के संकेत, सूखे और महंगाई का खतरा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    अलनीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! यूपी में 2015 जैसे हालात के संकेत, सूखे और महंगाई का खतरा

    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन